{"_id":"5da591988ebc3e01451c2b2c","slug":"signature-bridge-delhi-will-be-closed-for-few-days-commuters-to-find-alternatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सिग्नेचर ब्रिज कुछ दिनों के लिए होगा बंद, मुसाफिर ढूंढें विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सिग्नेचर ब्रिज कुछ दिनों के लिए होगा बंद, मुसाफिर ढूंढें विकल्प
Tue, 15 Oct 2019 03:00 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 15 Oct 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
signature bridge
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से सफर करने वाले हजारों मुसाफिरों को दिवाली के बाद अन्य रास्तों का इस्तेमाल करने होगा। अधिकारी ब्रिज को रोजाना कुछ घंटों के लिए बंद करने की योजना बना रहे हैं, जिससे कि ब्रिज पर खंभों के ऊपर निगरानी चौकी के निर्माण के लिए लाए गए क्रेन और उपकरणों को हटाया जा सका।
खबरों के मुताबिक दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिज और खंभों का निर्माण करने वाली एजेंसी दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) को निर्माण स्थल से टावर क्रेन और अस्थायी सीढ़ियों को हटाने के लिए कम से कम 15-20 दिनों के लिए रोजाना 12 घंटों का समय चाहिए।
अधिकारी ने बाताया कि चूंकि यह उपकरण बहुत भारी हैं और सड़क के ऊपर हैं इसलिए इस कार्य के दौरान सड़क पर यातायात को मंजूरी नहीं दी जा सकती।
सूत्रों के बताया कि डीटीटीडीसी जून के महीने से ही ट्रैफिक पुलिस से इलाके में यातायात रोकने को कह रह रही है। डीटीटीडीसी के अधिकारी का कहना है कि यह काम इस तरह का है कि इसे दिन की रौशनी में ही करना संभव है। अधिकारी ने कहा, "अगर हमारी मांग के मुताबिक ब्रिज को बंद किया जाता है तो हम इस काम को 15 से 20 दिनों में पूरा कर लेंगे। अगर हमें काम करने के लिए दिन में कम घंटे मिलते हैं तो उपकरणों को हटाने में दिनों की संख्या बढ़ जाएगी।"
विज्ञापन
पिछले साल नवंबर में ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे जनता के उपयोग के लिए खोल दिया गया था। हालांकि 154 मीटर की ऊंचाई पर चार मंजिला निगरानी चौकी के निर्माण का कार्य इसी साल जून में पूरा हुआ था।
एक सूत्र ने बताया कि डीटीटीडीसी जून के महीने में दिन की रौशनी में कुछ उपकरणों को हटाने की कोशिश की, जब ट्रैफिक चालू था। लेकिन लोगों के लिए इसे असुरक्षित देखते हुए, इसे तुरंत रोक दिया गया था।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने माना कि सरकारी एजेंसी डीटीटीडीसी की तरफ से ब्रिज को बंद करने का अनुरोध किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "हमने सुझाव दिया है कि त्योहार बीतने के बाद कुछ दिनों के लिए ऐसा किया जा सकता है, तब ट्रैफिक भी थोड़ा कम हो जाता है।"