सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: कई गर्लफ्रेंड रखने के कारण पुलिस के गिरफ्त में पहुंचा 'फौजी', तीसरी वाली को लग गया था चौथी वाली का पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाला आरोपी प्रियव्रत उर्फ फौजी को कई महिला दोस्त (गर्लफ्रेंड) रखना भारी पड़ गया। वह एक गलफ्रेंड के जरिए ही दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गर्लफ्रेंड की निशानदेही पर पुलिस ने उसे गुजरात से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लारेंस बिश्रोई- गोल्डी बरार गिरोह में प्रियव्रत की महिला दोस्त रखता है। आरोपी हैंडग्रेनेड व एक-47 से पंजाबी गायक की हत्या नहीं कर पाते तो वह हत्या करने के लिए पंजाब पुलिस की वर्दी का सहारा लेते। इन्होंने पंजाब पुलिस की छह से सात वर्दी सिलवा ली थीं।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रियव्रत उर्फ फौजी की चार महिला दोस्त हैं। इनमें एक चौथी महिला दोस्त को तीसरी महिला दोस्त के बारे में पता लग गया था। उसे लगता था कि वह प्रियव्रत की अकेली दोस्त है। इसके बाद वह प्रियव्रत से नाराज हो गई और वह किसी जानकार के जरिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तक पहुंच गई थी। इस महिला दोस्त से पुलिस को पूरी जानकारी दे दी थी। पुलिस महिला दोस्त के मोबाइल सर्विलांस के जरिए आरोपी फौजी तक गुजरात पहुंच गई थी। हालांकि बताया जा रहा है कि लारेंस बिश्राई-गोल्डी बरार गिरोह में किसी भी बदमाश की महिला दोस्त नहीं है। सिर्फ प्रियव्रत ही महिला दोस्त रखता था और प्रियव्रत के जरिए ही पुलिस ने सिद्धू हत्याकांड का खुलासा कर दिया। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाबी गायक की हत्या करने के बाद आरोपी जल्दी-जल्दी अपनी छिपने की जगह बदल रहे थे। ये हर दो दिन में अपनी जगह बदल लेते थे।
एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह किसी भी सूरत में गोल्डी बरार के निर्देश के बाद पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करनी थी। अगर सिद्धू मूसेवाला को हैंडग्रेनेड व एक-47 से नहीं मार पाते तो वह पंजाब पुलिस की वर्दी पहनकर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करते। इसके लिए हत्या आरोपियों ने पंजाब पुलिस की वर्दी सिलवा ली थी। ये पंजाब पुलिस की वर्दी पहनकर किसी तरह की दबिश देकर हत्या करते। इस तरह सिद्धू की हत्या करने के लिए आरोपियों ने पूरी तैयारी कर ली थी।
प्रियव्रत ने गोल्डी को फोन कर बताया था
दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के बाद प्रियव्रत ने कनाडा में गोल्डी बरार को फोन कर बताया था कि सिद्धू का काम तमाम कर दिया है। यानि सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी है। इसके बाद गोल्डी बरार ने इनको छिपने व कौन व्यक्ति उन्हें पनाह देगा इसके बारे में बताया था। फरारी के दौरान इन्होंने गोल्डी बरार से कम ही बात की थी।
मोनू डागर ने दिलवाए थे हथियार
आरोपियों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वारदात को अंजाम अंडरवर्ल्ड की स्टाइल में दिया था। हथियार किसी और ने दिए थे, रैकी किसी और ने की थी और वारदात को अंजाम किसी और ने दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए शूटरों को हथियार गोल्डी बरार के कहने पर मोनू डागर ने सिरसा में दिए थे। ये हथियार हत्या वारदात से कुछ समय पहले दिए गए थे। मोनू डागर इस समय पंजाब जेल में बंद है।