फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sidhu Moosewala Murder case a man named Sachin Bishnoi claims to killed Moosewala

Sidhu Moose Wala Murder: लॉरेंस बिश्नोई का भांजा बोला- मैंने बरसाईं थीं मूसेवाला पर गोलियां, पढ़ें उसका पूरा कबूलनामा

Thu, 02 Jun 2022 10:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Jun 2022 10:41 PM IST
सार

सचिन बिश्नोई नाम के एक व्यक्ति ने टीवी चैनल को फोन कर बताया कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था और न ही अपनी ताकत दिखाने के लिए किया गया है। उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भांजा बताया है। साथ ही कहा कि मिड्डूखेड़ा और गुरलाल की हत्या का बदला उसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करके ले लिया है।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala Murder case a man named Sachin Bishnoi claims to killed Moosewala
लॉरेंस विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा बताते हुए सचिन बिश्नोई नामक एक व्यक्ति ने फोन पर दावा किया है कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए उसने ही सिद्धू मूसवाला की हत्या की है। एक टीवी चैनल को वर्चुअल फोन करके इस व्यक्ति ने कई अन्य खुलासे भी किए हैं। उसका कहना है कि उसी ने मूसेवाला पर गोलियां बरसाई थीं। वह और लॉरेंस बिश्नोई एक ही गांव के हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि फोन करने वाला बिश्नोई का भांजा है या नहीं।

विज्ञापन

सचिन बिश्नोई ने फोन पर न्यूज चैनल को बताया कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था और न ही अपनी ताकत दिखाने के लिए किया गया है। उसने कहा कि मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में सिद्धू मूसेवाला का नाम आया था। कौशल गैंग के शूटरों ने पुलिस के आगे कबूल किया था कि मिड्डूखेड़ा के कातिलों को सिद्धू मूसेवाला ने मदद की थी। उन्हें रहने की जगह उपलब्ध कराई थी और उन्हें पैसों से भी मदद की थी।  उसने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में सिद्धू मूसेवाला का नाम लिया था, लेकिन पंजाब पुलिस ने जब सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो हमें खुद कार्रवाई करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोला- हमारे पास हॉलीवुड की फिल्मों में देखे जाने वाले हैं हथियार
कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बारे में सचिन बिश्नोई ने कहा कि वह हमारा बड़ा भाई है और उसके भाई के कत्ल के मामले में भी सिद्धू मूसेवाला का हाथ था। सचिन ने कहा कि चंडीगढ़ में गुरलाल बराड़ की हत्या भी सिद्धू मूसेवाला ने कराई थी। वह कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार का भाई था। इसके बावजूद सिद्धू मूसेवाला पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

उसने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ बदला लेना था। मूसेवाला की हत्या कर विक्की मिड्डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला ले लिया है। मूसेवाला की हत्या में अत्याधुनिक हथियारों के उपयोग के बारे में सचिन बिश्नोई ने दावा किया कि उनके पास इनसे भी बड़े हथियार हैं और ऐसे हथियार भी हैं, जो आम लोगों ने हॉलीवुड की फिल्मों में देखे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed