{"_id":"62a05e22cd095302836cd4a7","slug":"sidhu-moosewala-lawrence-bishnoi-became-the-biggest-gangster-of-the-country-without-killing-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lawrence Bishnoi: बिना हत्या किए लॉरेंस बिश्नोई बन गया देश का सबसे बड़ा गैंगस्टर, आश्चर्यजनक है क्राइम कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lawrence Bishnoi: बिना हत्या किए लॉरेंस बिश्नोई बन गया देश का सबसे बड़ा गैंगस्टर, आश्चर्यजनक है क्राइम कुंडली
Wed, 08 Jun 2022 02:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:02 PM IST
सार
बिश्नोई पर जबरन वसूली और कई लोगों की हत्या की साजिश रचने के कम से कम एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई को 2021 में दिल्ली पुलिस ने मकोका और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसे राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। इससे पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने में भी गैंगस्टर का नाम सामने आया था। लेकिन आपको यह बात जानकर आश्चर्य होगा कि दस साल के अपने आपराधिक जीवन में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुद किसी की गोली मारकर हत्या नहीं की है।
बिश्नोई पर जबरन वसूली और कई लोगों की हत्या की साजिश रचने के कम से कम एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई को 2021 में दिल्ली पुलिस ने मकोका और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसे राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
वह तिहाड़ के जेल नंबर 8 में बंद था। उसके साथ गैंग के अन्य लोग भी बंद हैं। अब जब सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस का नाम सामने आया तब स्पेशल सेल ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। वह पिछले 8 दिन से स्पेशल सेल के रिमांड में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बिश्नोई ने जेल में रहते हुए अपने नेटवर्क को फैलाया। वह जेल में बंद हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के गैंगस्टरों के जरिए इन प्रदेशों में अपना नेटवर्क फैलाया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह जेल में जब भी बंद रहा गैंगस्टरों को जेल में सारे सामान मुहैया करवाने का वादा कर उनसे दोस्ती गांठी। कभी कभी गैंगस्टरों के लिए वकील भी मुहैया करवाया। वह जेल से बाहर गैंगस्टरों की मदद के लिए उनके विरोधी गैंग के बदमाशों की हत्या भी करवाई।
2010 में पंजाब विश्वविद्यालय का चुनाव लड़ते हुए उसने विरोधी गुट पर गोली चला दी थी। उसका यह पहला मामला था। इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। जेल में जाते ही वह गैंगस्टरों के संपर्क में आया और फिर उनकी मदद से दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई लोगों की जबरन वसूली और कई लोगों की हत्या की साजिश रची।
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में उसने बताया कि उसने किसी की भी हत्या नहीं की है। उसकी पुलिस हिरासत शुक्रवार को समाप्त हो रही है।