फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shuttering of a building under construction collapsed in delhi four workers including landlord injured

दिल्ली में हादसा: निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी, मकान मालिक समेत चार मजदूर घायल

Sat, 19 Jul 2025 11:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 11:08 PM IST
सार

दमकल विभाग के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर स्वरूप नगर थाना पुलिस के अलावा दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घायल मकान मालिक जहीरू और चार मजदूरों को तुरंत बाहर निकालकर उन्हें सिंघु बॉर्डर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Shuttering of a building under construction collapsed in delhi four workers including landlord injured
स्वरूप नगर में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में शनिवार शाम निर्माणाधीन इमारत के लेंटर की शटरिंग भरभराकर गिर गई। हादसे में मकान मालिक और शटरिंग लगा रहे चार मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहत बचाव दल ने सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल अधिकारी ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर स्वरूप नगर थाना पुलिस के अलावा दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घायल मकान मालिक जहीरू और चार मजदूरों को तुरंत बाहर निकालकर उन्हें सिंघु बॉर्डर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूरों के हाथ पैर और सिर में चोट है। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि मजदूर ढाई सौ गज के मकान की पहली मंजिल का लेंटर डालने से पहले उसका शेटरिंग लगा रहे थे। 20 फीट ऊपर में मकान मालिक और चार मजदूर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक शटरिंग भरभरा कर गिर गई। शटरिंग के गिरते ही सभी नीचे गिर गए। जिससे सभी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed