फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shree krishna to get ready with foreign flowers tomorrow

विदेशी फूलों से सजेंगे कान्हा, जन्माष्टमी की तैयारियां चल रहीं जोरो-शोरों से

Sun, 13 Aug 2017 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
shree krishna to get ready with foreign flowers tomorrow
demo pic
राजधानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभी छोटे-बड़े मंदिरों में भगवान कृष्ण के स्वागत में खास तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

 

जन्माष्टमी के लिए खासकर बिड़ला मंदिर, इस्कॉन, झंडेवालान व अन्य मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यहां कान्हा की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियों व पूजा के इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी खास व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन

दिल्ली में जन्माष्टमी 15 अगस्त को

राजधानी के मंदिरों में 15 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इससे पहले मंदिरों से भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण का शृंगार विदेशी फूलों से होगा। झंडेवाला देवी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
 

 

मंदिरों में सजावट के बीच झांकियों व शोभा यात्रा निकालने के अलावा विशेष पूजा व कीर्तन की तैयारी चल रही है। इसके अलावा मंदिरों और विभिन्न संस्थाओं ने जन्मोत्सव समारोह के आसपास भव्य तोरणद्वार बनाए हैं। मंदिरों को कृत्रिम लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। कान्हा के जन्म से पहले महाअभिषेक शुरू होगा, जो उनके प्रकटोत्सव तक जारी रहेगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed