{"_id":"5d3cea858ebc3e6d1525abbf","slug":"showroom-owner-absconding-with-crores-of-rupees-from-car-buyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खरीदारों से करोड़ों रुपये लेकर शोरूम मालिक फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खरीदारों से करोड़ों रुपये लेकर शोरूम मालिक फरार
Sun, 28 Jul 2019 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक कार शोरूम मालिक के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि शोरूम मालिक कार खरीदारों से करोड़ों रुपये एडवांस लेने के बाद शोरूम बंद कर फरार हो गया। फिलहाल करीब 40 लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक मथुरा रोड इंडस्ट्रियल एरिया में कार का शोरूम है। हमर्दद नगर निवासी अनवर हबीब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते साल दिसंबर माह में नई कार खरीदने के लिए शोरूम गया था। जहां उन्होंने कार के लिए सवा सात लाख रुपये बतौर एडवांस दिए। शोरूम मालिक ने उसे फरवरी में कार डिलीवरी की बात कही।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद शोरूम मालिक ने कहा कि अगर वे पूरी पेमेंट कर देते हैं तो कार जल्द मिल सकती है। इसके बाद उन्होंने कार की पूरी रकम जमा कर दी। लेकिन कई माह तक जब कोई सूचना नहीं मिली वे शोरूम पहुंचे। शोरूम में ताला लगा था।
विज्ञापन
शोरूम के बाहर ग्राहकों की भीड़ लगी थी। कर्मचारियों ने बताया कि एक सप्ताह पहले मालिक शोरूम बंद कर चुका है। अन्य ग्राहकों ने भी शोरूम मालिक पर रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया। इसके बाद 40 पीड़ितों ने स्थानीय थाने में शोरूम मालिक के खिलाफ जालसाजी की शिकायत दर्ज करवाई।
चूंकि करोड़ों का मामला है इसलिए इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि शोरूम मालिक ने हरियाणा के एक कार डीलर से भी एक करोड़ से ज्यादा रकम ले चुका है। शोरूम मालिक खुद को कंगाल होने का दावा करता है और कथित तौर पर खुदकुशी का प्रयास कर चुका है। फिलहाल पुलिस शोरूम मालिक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।