फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Show the mark of the vote, in the doctor's fee waiver

वोट का निशान दिखाएं, डॉक्टर की फीस में छूट पाएं

Mon, 31 Mar 2014 01:24 AM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 31 Mar 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
Show the mark of the vote, in the doctor's fee waiver

मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएिशन (आईएमए) ने नया प्रयोग किया है। आईएमए डाक्टरों ने घोषणा की है कि मतदान के बाद यदि कोई मरीज अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाएगा तो उसे डॉक्टरी सलाह में 50 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


आंकड़े बताते हैं कि मात्र 30-40 फीसदी लोग ही मतदान में रुचि लेते हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रति चुनाव आयोग, राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन प्रयासरत रहे हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान, रैलियों-गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि मतदान प्रतिशत बढ़ाकर ही वास्तविक जनमत आ सकेगा। मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए अब आईएमए भी सामने आई है। आईएमए उत्तर प्रदेश ने घोषणा की है कि मतदान वाले दिन वोट देकर आने के बाद जो भी मरीज उंगली पर स्याही का निशान दिखाएगा उसे एक दिन के लिए चिकित्सक कंसल्टेंट फीस में पचास फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एसोसिएशन ने सभी चिकित्सकों को भी अनिवार्य रूप से मतदान करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सक सभी मरीजों को मतदान करने के लिए प्रेरित भी करेंगे। क्लीनिक या अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को वह यह समझाएंगे कि देश की बागडोर सही हाथों में हो , इसके लिए सभी का वोट देना जरूरी है।


यूपी आईएमए के सचिव डा. संजय जैन ने बताया कि शतप्रतिशत मतदान हो और सही प्रत्याशी चुनकर आए इसलिए आईएमए ने यह फैसला लिया है। गाजियाबाद आईएमए के अध्यक्ष डा. अनिल तोमर ने बताया कि जिले में भी सभी आईएमए सदस्य चिकित्सक इसका पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed