फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Show Address proof, able cylinder petrol pumps.

एड्रेस प्रूफ दिखाएं, पेट्रोल पंप से सिलेंडर पाएं

Sat, 31 Jan 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 31 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Show Address proof, able cylinder petrol pumps.

अब इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर भी गैर सब्सिडी पांच किलो के सिलेंडर मिलेंगे। कंपनी ने इसके लिए गाइडलाइंस पेट्रोल पंपों पर भेज दी हैं। कनेक्शन के लिए ग्राहक स्वयं प्रमाणित पता लिखकर भी दे सकता है।

विज्ञापन


वहीं सब्सिडी सिलेंडर सभी जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद ही गैस एजेंसियों से मिलेंगे। एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार ने बताया कि पहले पांच किलोग्राम के गैर सब्सिडी और सब्सिडी सिलेंडर गैस एजेंसियाें से ही दिए जाते थे।
विज्ञापन


अब गैर सब्सिडी सिलेंडर पेट्रोल पंप पर भी दिए जाएंगे। इसके लिए अलग से नियम होंगे। ग्राहक के पास यदि पते का कोई प्रूफ नहीं है तो वह कागज पर स्वयं प्रमाणित पता लिखकर पंप पर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें सिलेंडर और अन्य सामान दे दिया जाएगा, लेकिन ग्राहक को गैस मार्केट रेट पर ही दी जाएगी। जबकि सब्सिडी सिलेंडर गैस एजेंसियों से ही दिए जाएंगे।


कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ के साथ अन्य कागजात देना जरूरी होगा। कनेक्शन के अलग नियम होने से उन लोगों को फायदा होगा जो बाहर से आकर यहां बसे हैं और उनके पास कोई एड्रेस प्रूफ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed