{"_id":"698b59ac881450b70803fa47","slug":"shot-while-showing-country-made-pistol-to-mother-death-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-123686-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मां को देसी कट्टा दिखाते समय चली गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मां को देसी कट्टा दिखाते समय चली गोली, मौत
विज्ञापन
-निजामुद्दीन के जंगपुरा इलाके की घटना, बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जंगपुरा इलाके के एक घर में बेटे से गोली चल गई, गोली मां के चेहरे में लगी और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गोली गलती से चली है। हालांकि जिस वक्त ये घटना घटी, उस समय घर पर पिता मौजूद नहीं थे। आरोपी बेटे तरुण की उम्र 18 साल है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना उस वक्त घटी, जब बेटा एक देसी कट्टा अपनी मां को दिखा रहा था। अचानक उससे गोली चल गई। मृतका सुमति की उम्र 37 साल थी।
पुलिस ने बताया, रात 10.39 बजे लाजपत नगर पुलिस स्टेशन में मूलचंद अस्पताल से एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जिसमें एक महिला को गोली लगने से मृत होने की सूचना मिली। पहचान सुमति (37) के रूप में हुई है, जो पंत नगर, जंगपुरा की रहने वाली थी। वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए आसपास के घरों में घरेलू सहायिका का काम करती थीं। उनके परिवार में उनके पति छोटू, जो माली हैं। जिनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक 11 वर्षीय बेटी भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
और आरोपी बेटे की पहचान 18 साल के तरुण के रूप में हुई है। तरुण ने कथित तौर पर आश्रम में एक व्यक्ति से एक देसी कट्टा खरीदा था। आरोपी ने घटना के बाद हथियार को पास के एक नाले में जाकर फेंक दिया था, जिसे बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस देसी कट्टा बेचने वाले की तलाश कर रही है।