फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shops will not open after 10 pm, decision taken in Mahapanchayat

Delhi NCR News: रात दस बजे के बाद नहीं खुलेंगी दुकाने, महापंचायत में लिया फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
नगीना। सामाजिक बुराइयों पर रोकथाम के लिए रविवार को खंड के बाली गांव में जिम्मेदारों ने महापंचायत की। पंचायत में सर्वसम्मति से तय हुआ कि गांव में नशा, सट्टा और साइबर ठगी व ब्लैकमेलिंग जैसी गतिविधियों पर नकेल कसी जाएगी। इन गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई होगी और पुलिस को पूरा सहयोग किया जाएगा। यही नहीं पंचायत में रात दस बजे के बाद गांव में सभी दुकाने बंद रखने का निर्णय भी लिया गया है। जिम्मेदारों ने कहा कि देर रात तक दुकान खुलने से माहौल खराब होता है और गलत गतिविधियों में शामिल लोग इसका फायदा उठाते हैं। गांव को साफ सुथरा रखने के लिए खेतों की जुताई से पहले रास्तों में खड़ी कीकरों को भी हटाया जाएगा और अगले 4–5 दिनों में अभियान चलाकर इन्हें साफ कराया जाएगा। महापंचायत में लिए गए फैसलों को अमली जामा पहनाने के लिए अगले रविवार को फिर से पंचायत आयोजित की जाएगी। इस मौके पर सरपंच इरफ़ान, पंचायत समिति सदस्य जुनैद खान, पूर्व सरपंच अली, नंबरदार शेरू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सितारुन, यूसुफ, हाफ़िज़ इसराइल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed