{"_id":"5b40f9d84f1c1b97468b522a","slug":"shops-closed-in-protest-of-increased-parking-charges-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग शुल्क के विरोध में बंद का मिलाजुला असर, आधी से ज्यादा दुकानों पर लटके रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग शुल्क के विरोध में बंद का मिलाजुला असर, आधी से ज्यादा दुकानों पर लटके रहे ताले
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
parking charge
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़े पार्किंग शुल्क के विरोध में शनिवार को नोएडा के सबसे बड़े बाजार सेक्टर-18 में बंद का मिलाजुला असर दिखाई दिया। बाजार की आधी से ज्यादा दुकानों पर ताले लटके रहे। कई दुकानें खुलीं तो जरूर, लेकिन ग्राहकों से डीलिंग नहीं की गई। वीकेंड पर शॉपिंग के लिए पहुंचने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, व्यापारी संगठनों में एक राय न होने से कई दुकानें रोजाना की तरह खुलीं रहीं।
विज्ञापन
सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन ने 9 जुलाई तक बाजार बंद का ऐलान किया है। हालांकि, मार्केट एसोसिएशन का दावा है कि पहले दिन बंद पूरी तरह सफल रहा। दोपहर तीन बजे तक बाजार की 80 फीसदी दुकानें बंद रहीं। गारमेंट्स, ज्वैलरी शोरूम सहित कई रेस्तरां व चाय की दुकानें भी बंद रहीं। अट्टा मार्केट ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन नोएडा, ज्वैलर्स एसोसिएशन आदि ने बाजार बंद का समर्थन किया।
विज्ञापन
सेक्टर-18 बाजार में हर महीने 250 से 300 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। ऐसे में मार्केट एसोसिएशन ने बंद के पहले दिन करोड़ों रुपये के नुकसान का आकलन लगाया है। मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि बढ़े पार्किंग शुल्क का विरोध चार महीने से किया जा रहा है, लेकिन व्यापारियों की सुनवाई करने की जगह जबरदस्ती महंगी पार्किंग को थोपा गया है जिससे बाजार के कारोबार में काफी गिरावट आ गई है। कई बड़े शोरूम पलायन कर गए हैं। इस दौरान अट्टा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सीबी झा, सेक्टर-18 मार्केट के कर्नल चंद्रा प्रकाश, कर्नल एसएस भसीन, जीएस पहवा, प्रकाश जिज्ञासी, सुधीर सिंघल, योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
parking charge hike
भटकते रहे ग्राहक, मॉल्स का किया रुख
मयूर विहार दिल्ली से आई सुनंदा ने बताया कि अक्सर वीकेंड पर परिवार के साथ सेक्टर-18 बाजार आती हैं, पर शनिवार को ज्यादातर दुकानें बंद होने से मॉल्स का रुख करना पड़ा। सेक्टर-40 से आए आनंद ने बताया कि महंगी पार्किंग वाकई समस्या है, लेकिन पार्किंग शुल्क वसूलने के बाद भी बाजार में जाम और अव्यवस्था का आलम है। ग्रेटर नोएडा से परिवार के साथ आए अभिषेक ने बताया कि विरोध तो सही है, लेकिन तीन दिन तक बाजार बंद रखना उचित नहीं है।
व्यापारियों की मांगे
- चारपहिया वाहन के लिए पहले 6 घंटे का पार्किंग शुल्क 20 रुपये और इसके बाद 10 रुपये प्रति घंटा शुल्क वसूला जाए। अधिकतम शुल्क 60 रुपये से ज्यादा न हो।
- दोपहिया वाहन के लिए पहले 6 घंटे के लिए 10 रुपये और इसके बाद 5 रुपये प्रति घंटा शुल्क निर्धारित किया जाए। अधिकतम शुल्क 30 रुपये से ज्यादा न हो।
- मल्टीलेवल पार्किंग में चारपहिया वाहनों से 6 घंटे का शुल्क 20 रुपये और पूरे दिन का 40 रुपये लिया जाएं। इसी तरह दोपहिया वाहनों से 6 घंटे के 10 रुपये पूरा दिन के 20 रुपये लिए जाएं।
- मल्टीलेवल पार्किंग से बाजार के लिए 20 ई-रिक्शा चलाए जाएं। सेक्टर-18 में काम करने वाले लोगों व दुकानदारों व भवन मालिकों को मुफ्त पार्किंग दी जाए।