फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shopkeepers of NDMC area upset, got rent order

एनडीएमसी इलाके के दुकानदार परेशान, किराया देने का मिला फरमान

Thu, 09 Apr 2020 10:35 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Apr 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers of NDMC area upset, got rent order
ndmc - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में परेशान दुकानदारों के सामने अब एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) इलाके के व्यापारी इस वजह से परेशान है कि उन्हें दुकान का किराया चुकाने का फरमान जारी कर दिया गया है। किराया चुकाने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है। ऐसे में व्यापारियों ने दिल्ली सरकार से अपील की है कि लॉकडाउन के बाद ही किराया वसूलने का निर्देश एनडीएमसी को दिया जाए।
विज्ञापन


पालिका बाजार शॉप कीपर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेंट्रल हॉल के महासचिव विनय कुमार ठाकुर ने बताया कि सरकार यह तो अपील कर रही है कि व्यापारी अपनी दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन नहीं रोके, हर तरीके से सहयोग करें, किरायेदारों से भी किराया नहीं मांगा जाए, लेकिन एनडीएमसी ने दुकानदारों को किराए में कोई राहत प्रदान नहीं की है। ऐसे में व्यापारियों के सामने समस्या है कि वह आर्थिक समस्या के बीच कर्मचारियों को वेतन दें या दुकान का किराया। इस मामले में दिल्ली सरकार को हस्तक्षेप कर व्यापारियों व दुकानदारों को राहत प्रदान करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed