फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shivsena asks kejriwal in its editorial saamna that who is important for aap women security or ghulam ali

'गुलाम अली के लिए फील्डिंग तो महिला सुरक्षा के लिए क्यों नहीं'

Mon, 19 Oct 2015 01:33 PM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
shivsena asks kejriwal in its editorial saamna that who is important for aap women security or ghulam ali

शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। दरअसल शिवसेना के मुखपत्र में दिल्ली में होने जा रहे पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के कार्यक्रम को लेकर आप सरकार की आलोचना की गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवसेना के विरोध के चलते ही गुलाम अली ने जगजीत सिंह की याद में रखा गया पुणे का कार्यक्रम रद्द कर दिया था। इसी के बाद दिल्ली सरकार ने उन्हें राजधानी में कंसर्ट करने का न्यौता दिया था।
विज्ञापन


'सामना के संपादकीय में कहा गया है कि अगर आम आदमी पार्टी गुलाम अली के कंसर्ट के लिए अपने वॉलेंटियर तैनात कर सकती है तो फिर यही काम वो दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए क्यों नहीं कर सकती।'

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाम अली के कंसर्ट कराने पर उपजा विवाद

shivsena asks kejriwal in its editorial saamna that who is important for aap women security or ghulam ali

सामना के संपादकीय में शिवसेना ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार से पर निशाना साधते हुए लिखा है कि 'बता दें आप लीडर संजय सिंह ने कहा था कि दिल्ली में गजल गायक गुलाम अली के कंसर्ट में कोई परेशानी ना आए, इसके लिए जरूरत होने पर पार्टी 'अपने कार्यकर्ताओं की सेना' तैनात करेगी। ताकि प्रोग्राम बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके। हम प्रोग्राम में कोई मुश्किल होने नहीं देंगे।'

संजय सिंह की इसी बात को आधार बनाते हुए शिवसेना ने अपना संपादकीय लिखा है। शुक्रवार को ही दिल्ली में दो बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटना के बाद से एक बार फिर राजधानी में महिला सुरक्षा का मुद्दा चर्चा के केंद्र में है। जिसको लेकर केजरीवाल कह रहे हैं कि दिल्ली पुलिस उनके अंदर नहीं है इसलिए वो पुलिस का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

यही कारण है कि शिवसेना केजरीवाल सरकार से पूछ रही है कि आप के लिए कौन ज्यादा महत्वपूर्ण है, गुलाम अली या दिल्ली की महिलाएं। बता दें कि गुलाम अली का कंसर्ट 8 नवंबर को दिल्ली में होने वाला है जिसे असफल करने की शिवसेना ने धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed