फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shiv Prakash prepared strategy behind scenes after winning MP he got victory in Maharashtra

Delhi: पर्दे के पीछे रहकर शिव प्रकाश ने तैयार की रणनीति, एमपी जिताने के बाद महाराष्ट्र में दिलाई विजय

Sun, 24 Nov 2024 01:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Nov 2024 01:18 PM IST
सार

शिव प्रकाश महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के भी प्रभारी हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद उन्होंने महाराष्ट्र में डेरा जमा दिया। वह लगातार छोटी-छोटी बैठकें और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते रहे। 

विज्ञापन
Shiv Prakash prepared strategy behind scenes after winning MP he got victory in Maharashtra
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में महायुति ने बड़ी जीत के साथ सत्ता पर वापसी की है। जीत की इस जमीन को तैयार करने में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश की बड़ी भूमिका रही है। वह पर्दे के पीछे रहकर लगातार रणनीति बनाने में जुटे रहे। संघ और भाजपा के बीच समन्वय का काम किया और इस ऐतिहासिक जीत की बुनियाद रखी। शिवप्रकाश ने लगातार पूरे सूबे का दौरा कर संगठन को मजूबत किया। महाराष्ट्र में बड़े नेताओं के बीच समन्वय में भी उनकी बड़ी भूमिका रही।

विज्ञापन


शिव प्रकाश महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के भी प्रभारी हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद उन्होंने महाराष्ट्र में डेरा जमा दिया। मुंबई उनका केंद्र है वह लगातार छोटी-छोटी बैठकें और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते रहे। कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को भाजपा के आला नेतृत्व तक पहुंचाने का काम भी शिव प्रकाश ने किया। इससे पहले वह पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अपनी रणनीतिक समझ दिखा चुके हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले शिव प्रकाश पहले संघ के क्षेत्र प्रचारक रहे हैं। भाजपा में आने के बाद संघ से संबंध के साथ-साथ माइक्रो मैनेजमेंट और बोथ मैनेजमेंट में उन्होंने महारत हासिल की है। रूठे हुए को मनाने का काम भी उन्हें बखूबी आता है। महाराष्ट्र में टिकट वितरण के बाद पहले असंतोष को दूर करने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उन्हें चुनाव में काम पर लगाया। मध्यप्रदेश की जीत के बाद महाराष्ट्र जीतने के बाद शिवप्रकाश का कद भाजपा की सियासत में बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश की टीम को महाराष्ट्र में लगाया 
शिव प्रकाश ने मध्य प्रदेश की टीम को महाराष्ट्र में भी एक्टिव किया। मध्य प्रदेश की जीत में लाडली बहन योजना की बड़ी भूमिका थी। महाराष्ट्र सरकार ने भी इस योजना को लागू किया। मध्य प्रदेश के अनुभव यहां काम आए।इसके साथ मध्य प्रदेश के नेताओं ने महिलाओं के बीच जाकर योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस योजना के सहारे भाजपा महिलाओं को आकर्षित करने में सफल रही और महिलाओं का मध्य प्रतिशत बढ़ा। महिला वोटो के सहारे भी भाजपा को बड़ी जीत हासिल करने में कामयाबी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed