{"_id":"5e6a6a938ebc3ea7db7da4fc","slug":"shia-waqf-board-may-be-set-on-fire-to-eradicate-evidence-of-scam-shamil-shamsi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले के सुबूत मिटाने के लिए शिया वक्फ बोर्ड में हो सकती है आगजनीः शमील शम्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले के सुबूत मिटाने के लिए शिया वक्फ बोर्ड में हो सकती है आगजनीः शमील शम्सी
Thu, 12 Mar 2020 10:30 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड
- फोटो : SELF
वक्फ घोटाले में बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। इन्हें बचाने के लिए ऑडिट की फाइल चोरी करवाई गई है। अब घोटाले के सुबूत मिटाने के लिए शिया वक्फ बोर्ड में आगजनी हो सकती है।
विज्ञापन
यह आशंका वक्फ बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष शमील शम्सी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खां को बचाने के लिए शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने फाइल चोरी करवा दी। रिजवी के जरिए आरएसएस के कुछ लोग आजम को बचाने के लिए मोटी रकम ले रहे हैं। शम्सी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
शम्सी ने कहा, सरकार की उदासीनता की वजह से शिया वक्फ बोर्ड में बेईमानी की हदें पार हो चुकी हैं। बोर्ड में भ्रष्टाचार को लेकर पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीबीआई जांच कराने की मांग की गई थी। लगभग आठ माह पहले इसकी संस्तुति भी हो चुकी है, लेकिन जांच शुरू नहीं हुई। उन्होंने कहा, रामपुर के घोटाले को छिपाने के लिए ऑडिट की फाइल चोरी की गई है।
विज्ञापन