फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shia muslims protest against karbala case

कर्बला: दिनभर चला लुका-छिपी का खेल

Thu, 10 Apr 2014 01:26 AM IST
Updated Thu, 10 Apr 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
shia muslims protest against karbala case

कर्बला जमीन विवाद मामले को लेकर बुधवार को शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस को खूब छकाया। मंगलवार शाम से मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी की अगुवाई में मधु विहार थाने में डेरा डाले लोग 11 मूर्ति तक मार्च की जिद पर अड़े थे।

विज्ञापन


मौलाना की जिद को देखते हुए सभी को दोबारा हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उन्हें बसों में बैठाकर बवाना ले जाना चाहती थी, लेकिन सभी मदर डेयरी के पास बसों से उतर गए।
विज्ञापन


इसके बाद करीब डेढ़ हजार लोग भारी पुलिस फोर्स के बीच विकास मार्ग, पुलिस मुख्यालय, मंडी हाउस होते हुए फिरोजशाह रोड पर पहुंच गए। यहां से पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

‌शिया धर्मगुरु को किया नजरबंद!

shia muslims protest against karbala case

पुलिस की सख्ती के कारण मौलाना ने समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए मार्च खत्म करने की घोषणा कर दी। शिया समुदाय के मार्च से दिल्ली के कई इलाकों में भारी जाम रहा।

उधर, मौलाना ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मंगलवार शाम से उन्हें और समुदाय के लोगों को थाने में नजरबंद कर रखा था। वहीं पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार रात को मौलाना समेत सभी लोगों को रिहा कर दिया गया था।
 
मौलाना कल्बे जव्वाद ने बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे मधु विहार थाने से 11 मूर्ति तक मार्च करने का ऐलान किया था।

सड़क पर हुआ मातम, खूब बहाया खून

shia muslims protest against karbala case

मौलाना के ऐलान के बाद एक बार फिर उनके समर्थक वहां पहुंच गए। लोगों ने खुद को जंजीरों से लहूलुहान कर लिया और दिल्ली पुलिस, कांग्रेस और अहमद पटेल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विकास मार्ग की ओर बढ़ने लगे।

शकरपुर चुंगी के पास पुलिस ने इन्हें रोककर बसों में बैठाने का प्रयास किया तो उन्होंने दोबारा मातम शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस ने उन्हें जगह-जगह रोकने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ कोई सख्ती नहीं की।

इसके बाद प्रदर्शनकारी विकास मार्ग यमुना पुल, रिंग रोड फ्लाईओवर के नीचे होते हुए पुलिस मुख्यालय के सामने पहुंचे। यहां कुछ देर नारेबाजी करने के बाद वे फिरोजशाह रोड पर पहुंच गए। यहां पुलिस ने बेरीकेड लगाकर भीड़ को रोकने के सारे इंतजाम किए थे।

एनएच-24 पर फिर लगा जाम

shia muslims protest against karbala case

शिया समुदाय के लोगों ने बुधवार सुबह एनएच-24 पर फिर जाम लगा दिया। कांग्रेस और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने करीब 10 बजे मधु विहार थाने के पीछे सड़क के दोनों कैरिजवे पर यातायात को रोक दिया।

उनका कहना था कि पुलिस ने जबरन उनके मौलाना और समुदाय के लोगों को थाने में नजरबंद कर रखा था। जाम की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया। एहतियात के तौर पर एनएच-24 पर दिनभर काफी सख्ंया में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed