फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sheila dixit will come back in politics

राजनीति में वापसी पर शीला का बड़ा खुलासा

Fri, 05 Sep 2014 12:28 PM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
sheila dixit will come back in politics

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और केरल की पूर्व राज्यपाल शीला दीक्षित दिल्ली आ गई हैं। यहां सक्रिय राजनीति की पारी कैसे शुरू करेंगी, इस पर उन्होंने कहा कि जैसा आलाकमान का आदेश होगा, वैसा करूंगी। एक हफ्ते बाद बताऊंगी कि आगे का प्लान क्या है।

विज्ञापन


दिल्ली में 15 साल तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुकी शीला दीक्षित ने 'अमर उजाला' से कहा कि अभी आई हूं। सेटल हो जाऊं, आलाकमान और जिम्मेदारी तय करने वाले नेताओं से मिल लूं, तभी जिम्मेदारी का पता चलेगा।
विज्ञापन


तिरुवंतपुरम से लौटने पर शीला दीक्षित ने कहा कि मेरी भूमिका तय करने का अधिकार पार्टी नेतृत्व को है। मैं दिल्ली की स्थायी निवासी हूं, बाकी कुछ नहीं कहूंगी। उल्लेखनीय है कि शीला दीक्षित के दिल्ली की राजनीति में वापसी को लेकर कांग्रेस के कई नेता परेशान हैं। क्योंकि जिम्मेदारी मिलती है तो आगामी विधानसभा के लिए उनसे बड़ा कोई चेहरा कांग्रेस केपास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भ्रष्टाचार, विधानसभा चुनाव में हार, बढ़ती उम्र का हवाला देकर कांग्रेस के कई नेता वापसी से कांग्रेस का नुकसान बता रहे हैं। वहीं समर्थक नेताओं का कहना है विकास कार्यों को याद किया जाए तो कांग्रेस को फायदा मिलेगा।

शीला की वापसी को लेकर कांग्रेस में टकराव!

sheila dixit will come back in politics

केरल के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने की अटकलों के साथ ही दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित की राजनीति में वापसी की चर्चा शुरू हो गई थी। शीला की वापसी को लेकर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी थी।

शीला के करीबी माने जाने वाले नेताओं का कहना है कि दिल्ली में दोबारा चुनाव होने की स्थिति में शीला को सामने लाना काफी असरदार होगा। इससे लोगों को उनके 15 साल के कार्यकाल और विकास को गिनाया जा सकेगा। यही नहीं, इससे दिल्ली पार्टी की डूबती नैया भी पार लग सकती है।

हालांकि दिल्ली की राजनीति में शीला की वापसी को लेकर कांग्रेस में दो गुट बने हुए हैं। एक गुट का कहना है कि दिल्ली में शीला की वापसी जरूरी है क्योंकि अरविंदर लवली वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलने में नाकाम रहे हैं।

वहीं, दूसरे गुब्‍ का तर्क है कि पार्टी को युवाओं को आगे आने का मौका देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed