फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sheila Dikshit Attacks of 4 year of Arvind Kejriwal government

दिल्ली सरकार के चार वर्ष: शीला दीक्षित बोलीं- बर्बादी का इतिहास है केजरीवाल का दौर

Thu, 14 Feb 2019 05:56 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 14 Feb 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
Sheila Dikshit Attacks of 4 year of Arvind Kejriwal government
शीला दीक्षित - फोटो : ani
कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार के चार साल को बर्बादी का इतिहास बताया है। प्रदेशाध्यक्ष शीला दीक्षित का कहना है कि प्रदूषण के कारण दिल्ली गैस चैंबर बन गई है। सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ने को तैयार नहीं हैं तो बिजली बिल के कारण उपभोक्ता परेशान है। पेयजल और सीवर की समस्याओं से निजात नहीं मिली। अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्य ठप हैं। मेट्रो फेज-4 को भी रफ्तार नहीं मिली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने 15 साल में दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाया था। आप ने दिल्लीवालों से किए वादे पूरे नहीं किए। सभी लोगों को मुफ्त बिजली और पानी नहीं मिल रहे हैं। महंगाई के कारण घर का बजट बिगड़ा हुआ है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के शासनकाल में 30 लाख गरीब लोगों को राशन मिलता था, अब इनकी संख्या 19 लाख रह गई है। कांग्रेस के दौर में 3 लाख 11 हजार लोगों को पेंशन मिलती थी, जो अब 2 लाख रह गई है। सफाई कर्मचारियों को अब वेतन के लिए भी धरने-प्रदर्शन करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने 75 नए फ्लाईओवर और 4 हजार किलोमीटर सड़कें बनाई थीं। अब उनमें बड़े-बड़े गड्डे है। लोगों को ट्रैफिक जाम झेलना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में मुख्य सड़कों तो क्या, गलियों, पार्कों और घरों में भी पानी भरा दिखता है। पूरी दिल्ली की रफ्तार जरा सी बारिश पड़ते ही थम जाती है। बढ़ोत्तरी तो दूर, डीटीसी बसों की संख्या 1700 कम हो गई। शिक्षा की खस्ता हालत से 58 हजार विद्यार्थी सरकारी स्कूल छोड़ गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed