फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   she started to make the tea, the company boss entered the kitchen

महिला ने लगाया कंपनी मालिक पर यौन शोषण का आरोप

Fri, 19 Jun 2015 11:59 AM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
she started to make the tea, the company boss entered the kitchen

फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक इलाके की एक कंपनी में काम करने वाली महिला ने मालिक और दो कर्मचारियों के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक वह औद्योगिक क्षेत्र की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में तीन साल से हेल्पर के पद पर काम कर रही है।

विज्ञापन


कंपनी में वह रसोई में चाय भी बनाती है। 3 जून को लंच टाइम में वह सहकर्मियों के साथ खाना खा रही थी।

मालिक ने उसे अचानक से आकर पकड़ लिया

she started to make the tea, the company boss entered the kitchen

इस दौरान कंपनी के जीतेंद्र ने उससे कहा कि मालिक कमरे में बुला रहा है। वहां पहुंचने पर जीतेंद्र ने उसे रसोई में जाकर चाय बना कर लाने को कहा। वह रसोई में चली गई।


महिला का आरोप है कि उसने चाय बनाना शुरू ही की थी कि कंपनी का मालिक रसोई में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। मालिक ने उसको पीछे से आकर पकड़ लिया।

इससे वह उसके इरादे भांप गई और दरवाजा खोलकर बाहर आई। इस दौरान कंपनी में काम करने वाली अन्य महिला कर्मचारी भी आ गईं।

मामला दर्ज कराया तो नौकरी से हटाने का बना दिया दबाव

she started to make the tea, the company boss entered the kitchen

कंपनी मालिक और जीतेंद्र ने शारीरिक शोषण का मामला उजागर होता देख एकाउंटेंट से पीड़िता का हिसाब करवा नौकरी से हटाने का दबाव बनाया।


कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गईं। जांच अधिकारी एसआई कमला देवी ने बताया कि जो आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस महिला के द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता जानने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed