फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shazia Ilmi said why is CM Kejriwal silent and FIR not registered yet On Swati Maliwal case

'सीएम केजरीवाल क्यों चुप हैं': स्वाति मालीवाल मामले पर बोलीं शाजिया इल्मी, क्या दबाव बनाया जा रहा है

Wed, 15 May 2024 04:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 15 May 2024 04:25 PM IST
सार

स्वाति मालीवाल से कथित बदसलूकी मामले पर भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि  48 घंटे से ज्यादा का वक्त हो चुका है। स्वाति मालीवाल कहां हैं। अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। मुख्यमंत्री भी इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। 

विज्ञापन
Shazia Ilmi said why is CM Kejriwal silent and FIR not registered yet On Swati Maliwal case
शाजिया इल्मी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित बदसलूकी मामले में भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर हमला किया है। भाजपा नेता लगातार आप पर हमलावर हैं। शाजिया इल्मी ने कहा कि मैं अन्ना हजारे आंदोलन और आईएसी के दिनों से उनके साथ थी तो मैं सभी के चहरों को जानती हूं। मैं विश्वास नहीं कर सकती हूं कि कोई भी निजी सलाहकार स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी नहीं कर सकता है। जोकि राज्यसभा सांसद हैं। जो कि दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख रही हैं और पार्टी की सबसे पुरानी सदस्य हैं। एनजीओ के दिनों से वह साथी हैं। क्या बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के बिभव बदसलूकी कर सकता है।

विज्ञापन

शाजिया के सीएम केजरीवाल से सवाल
शाजिया इल्मी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकती। कोई भी इसे नहीं खरीदता है। कोई भी आश्वस्त नहीं है। मैंने देखा है कि पार्टी में कितनी गंदगी है। कितनी घिनौनी स्थिति है और क्या चल रहा है। यह सब कितना गंदा है। 

आगे कहा कि यही कारण है कि हममें से कुछ लोगों ने पार्टी छोड़ दी क्योंकि हमारे लिए वहां रहना असंभव था। लेकिन आखिरकार लोगों को इस आदमी की हकीकत पता चल रही है और इस सुल्तान के शीशमहल में क्या चल रहा है। संजय सिंह ने स्वीकार किया कि यह वास्तव में हुआ था। अगर केजरीवाल इसके बारे में जानते हैं तो केजरीवाल इस पर चुप क्यों हैं। अभी तक एफआईआर क्यों नहीं हो रही है। क्या स्वाति मालीवाल सुरक्षित हैं। क्या उन्हें डराया जा रहा है। क्या वे उसे किसी प्रकार का समझौता करने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर अरविंद केजरीवाल को सफाई देनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बांसुरी स्वराज ने कहा- कहां हैं मुख्यमंत्री
नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर कहा कि अरविंद केजरीवाल को मौन साधे 48 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। उन्हीं के आधिकारिक आवास पर जब वे मौजूद थे तभी उनके ओएसडी ने स्वाति मालीवाल के साथ बद्तमीज़ी की जो आप की ही राज्यसभा सांसद हैं। मैं हैरान हूं कि अरविंद केजरीवाल चुप क्यों है। कल संजय सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि यह घटना सत्य है, अभी तक आप ने सिर्फ इस घटना की निंदा की अरविंद केजरीवाल ने कार्रवाई क्यों नहीं की? अरविंद केजरीवाल अगर अपने ही आवास पर अपनी ही पार्टी की महिला सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं सकते तो दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा क्या सुनिश्चित करेंगे। 

विज्ञापन

शहजाद पूनावाला बोले- आप दिल्ली में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा
दिल्ली: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर कहा कि अगर एक मुख्यमंत्री के सामने या उनकी शय पर ऐसी घटना हो रही है तो आप के विधायक और कार्यकर्ता दिल्ली में महिलाओं के लिए कितना बड़ा खतरा हैं... जो महिला नेता मुखर होकर अलग-अलग विषयों पर बात करती हैं वो अपने विषय पर चुप हो गईं? निश्चित ही उन पर कोई दबाव है... साफ है कि न तो अरविंद केजरीवाल खुद कार्रवाई करवा रहे हैं और शायद अरविंद केजरीवाल की टीम ऐसा दबाव डलवा रही है कि स्वाति मालीवाल कुछ बोल नहीं पा रही है। आज आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि 'महिला विरोधी अराजकतावादी पार्टी' बन चुकी है। 

भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने भी आप पर कसा तंज
भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले पर कहा कि यह दुख की बात है कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस या इंडी गठबंधन हो, वहां महिलाएं असुरक्षित हैं। अगर संजय सिंह ने यह मान भी लिया है कि ऐसा कुछ हुआ है तो अभी तक उन्होंने उस व्यक्ति को जेल भी नहीं भेजा है।



दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने सीएम से पूछा सवाल
स्वाति मालीवाल मामले पर दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के द्वारा अभी तक क्यों कोई कार्रवाई नहीं की है। क्या उन्हें डर है कि अगर वह कार्रवाई शुरू करेंगे तो दिल्ली शराब मामले के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। इस मामले में आप और अरविंद केजरीवाल ने बेहद शर्मनाक व्यवहार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed