फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shaurya Diwas celebrated at Connaught Place on Sunday on the first anniversary of Operation Sindoor.

Operation Sindoor: वंदे मातरम् के नारों के साथ कनॉट प्लेस में मना शौर्य दिवस, दिल्लीवालों ने किया सेना को नमन

Mon, 11 May 2026 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 May 2026 06:09 AM IST
सार

कार्यक्रम में सेना के साहस और बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। गायक आशीष कुलकर्णी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल और जोशीला हो गया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे भी गूंजते रहे।

विज्ञापन
Shaurya Diwas celebrated at Connaught Place on Sunday on the first anniversary of Operation Sindoor.
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर रविवार को कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क में ‘शौर्य दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम में सेना के साहस और बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। गायक आशीष कुलकर्णी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल और जोशीला हो गया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे भी गूंजते रहे।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकवाद को करारा जवाब दिया और दुनिया को साफ संदेश दिया कि देश अपनी रक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार है। मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल के आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उन्होंने कहा कि देश एकजुट हुआ और सख्त कार्रवाई के जरिए आतंकियों को जवाब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान और भावनाओं का प्रतीक है। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि भारत शांति चाहता है लेकिन किसी भी चुनौती का जवाब देना भी जानता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed