फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shanti bhushan denied to call meeting before 28 april

केजरीवाल ने आज शाम ही बुलाई पीएसी की मीटिंग

Wed, 25 Mar 2015 04:26 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
Shanti bhushan denied to call meeting before 28 april

आम आदमी पार्टी में चल रहे घमासान से परेशान अरविंद केजरीवाल ने 28 मार्च को होने वाली पीएसी की मीटिंग तक इंतजार न करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने बुधवार शाम को दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पीएसी की मीटिंग बुलाई है। माना जा रहा है कि 28 मार्च को होने वाली मीटिंग से पहले मीडिया में आ रही खबरों से परेशान केजरीवाल ने पहले ही इस मामले में कोई ठोस कदम उठाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि 28 मार्च को आम आदमी पार्टी के राजनतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई गई है। पीएसी की बैठक से महज दो दिन पहले अशोक तलवार की लिखी चिट्ठी के सार्वजनिक होने से एक बार फिर पार्टी की अंदरूनी कलह सार्वजनिक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप में फूटा एक और लेटर बम

Shanti bhushan denied to call meeting before 28 april

इससे पहले आम आदमी पार्टी में चल रहे आंतरिक खींचतान को सुलझाने के लिए 28 मार्च को बुलाई गई बैठक के पहले ही एक और लेटर बम ने पार्टी की मुसीबत बढ़ा दी है।

आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अशोक तलवार ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी के कुछ नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश रचने के ‌लिए लॉबिंग कर रहे हैं।

अशोक ने अपने पत्र में लिखा है कि कुछ लोग 28 मार्च को होने वाली मीटिंग से पहले एक बैठक बुला रहे हैं। खुद उनके पास भी लगातार इन लोगों के फोन और मैसेज आ रहे हैं।

अशोक का कहना है कि फोन करने वालों ने उन्हें यह भी बताया है कि 124 से ज्यादा लोगों ने इस मीटिंग में आने के लिए अपनी सहमति भी दे दी है।

एडमिरल रामदास करेंगे आखिरी कोशिश

Shanti bhushan denied to call meeting before 28 april

खबरों की मानें तो इस मीटिंग को बुलाए जाने के बारे में शांति भूषण का नाम सामने आ रहा है। हालांकि पार्टी के किसी सदस्य ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

इस बीच पार्टी के संस्‍थापक सदस्यों में से एक शांति भूषण ने बुधवार को सफाई दी कि उन्होंने कोई मीटिंग नहीं बुलाई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व पत्रकार आशुतोष ने भी इस बात की पुष्टि की है कि 28 से पहले एक मीटिंग बुलाए जाने की खबरें उन्हें भी मिली हैं।

इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के आंतरकि लोकपाल एडमिरल एल रामदास के बुधवार दिल्ली पहुंचने की संभावना है। माना जा रहा है कि यहां वह अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव से मिल कर 28 मार्च को होने वाली मीटिंग से पहले पार्टी में बढ़ रहें आंतरिक असंतोष को कम करने की आखिरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed