फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shaibanu's life changed with the help of government relief

नारी सम्मान : शैरबानु की बदली जिंदगी, सरकार की मदद से मिली राहत

Sat, 03 Sep 2016 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 03 Sep 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
Shaibanu's life changed with the help of government relief
अमर उजाला की पहल 'नारी सम्मान' - फोटो : अमर उजाला

दनकौर के उस्मानपुर निवासी 12 साल की शैरबानु जब 8 साल की थीं। तब मस्जिद में पढ़ाई के दौरान उन पर हाईटेंशन लाइन गिर गया था।

विज्ञापन


इससे नाक खराब और आंखों की रोशनी चली गई थी, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की योजना रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष की बदौलत उनकी जिंदगी में एक बार फिर से खुशियां आने लगी हैं। 
विज्ञापन


उन्हें अब तक 4.51 लाख रुपये की मदद दी जा चुकी है जिससे इलाज कराया जा रहा है। शैरबानु ने बताया कि इंफेक्शन की वजह से बाहर कहीं भी नहीं जा सकती थी, लेकिन अब इलाज के बाद मेरी स्थिति बेहतर हो गई है। अभी और भी सर्जरी होनी है। इसके लिए प्रदेश सरकार को धन्यवाद बोलती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की जिंदगी में आएगा उजाला

Shaibanu's life changed with the help of government relief
अमर उजाला की पहल 'नारी सम्मान' - फोटो : अमर उजाला

दनकौर निवासी रेखा के मुंह पर एकतरफा प्यार में तीन महीने पहले एक शख्स ने तेजाब डाल दिया था। उसकी आंखें और चेहरा जल गया था। इस हादसे के बाद रेखा मानसिक रूप से टूट गई थी, लेकिन सरकार की मदद से उन्हें राहत मिली।

रेखा ने बताया कि पति की मौत के बाद एक शख्स पीछे पड़ गया था, इंकार करने पर उसने तेजाब फेंक दिया। सरकार की योजना रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से मुझे 5 लाख रुपये दिए गए। मेरा इलाज भी कराया जा रहा है।

बच्चे की जिंदगी में आएगा उजाला
दादरी गांव से आए दिनेश ने बताया कि भाभी की दहेज हत्या हुई थी। भतीजा छोटा था। मां की मौत के बाद उसकी जिंदगी में अंधेरा छा गया था। 

मां की कमी तो कोई पूरी नहीं कर सकता है, लेकिन प्रदेश सरकार ने उसकी मदद करके उच्च शिक्षा का इंतजाम कर दिया है। प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मी बाई योजना से उसकी मदद की जा रही है। ये पैसा उसे 18 साल के पूरे होने के बाद मिलेगा। अभी उसे मिलने वाले 3 लाख रुपये की एफडी करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed