{"_id":"642d4645d29a12ce61040835","slug":"shahrukh-saifi-connection-with-shaheenbagh-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Train Fire: शाहरुख सैफी का शाहीनबाग से निकला कनेक्शन, ट्रेन में आग लगाकर तीन की ली थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kerala Train Fire: शाहरुख सैफी का शाहीनबाग से निकला कनेक्शन, ट्रेन में आग लगाकर तीन की ली थी जान
Wed, 05 Apr 2023 03:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 05 Apr 2023 03:28 PM IST
सार
केरल में रविवार रात को कोझिकोड जिले के इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने सहयात्री पर पेट्रोल छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा दी थी। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें एक मां-बेटी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
शाहरुख सैफी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केरल के कोझिकोड में ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगाकर तीन लोगों की जान लेने वाले शख्स को महाराष्ट्र एटीएस ने पकड़ लिया गया है। केरल रेल ब्लास्ट मामले में उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर मूल के रहने वाले आरोपी शाहरूख सैफी का दिल्ली से कनेक्शन जुड़ा है। शाहरुख दिल्ली के शाहीन बाग में एफ ब्लॉक में आठ नंबर आवास में रहता है। केरल पुलिस की एक टीम आज सुबह शाहरुख के घर पर दिल्ली में आई। बताया जा रहा है कि दो अप्रैल को शाहरुख सैफी के पिता ने साउथ वेस्ट दिल्ली के शाहीन बाग थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
बताया गया है कि आरोपी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से पकड़ा गया है। बताया गया है कि आरोपी की कस्टडी लेने के लिए केरल पुलिस की एक टीम भी रत्नागिरी पहुंची। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम शाहरुख सैफी है। घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले को दबोच लिया गया है। मैं महाराष्ट्र सरकार, पुलिस और आरपीएफ-एनआईए का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने आरोपी को इतनी जल्दी पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह है मामला
गौरतलब है, केरल में रविवार रात को कोझिकोड जिले के इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने सहयात्री पर पेट्रोल छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा दी थी। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें एक मां-बेटी भी शामिल हैं। दोनों का शव एलाथुर रेलवे स्टेशन के करीब ट्रैक पर मिला था। इस घटना में करीब आठ लोग घायल भी हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना अलप्पुझा-कन्नूर मुख्य कार्यकारी एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में रात करीब 10 बजे हुई थी।
विज्ञापन
यात्रियों ने दी थी सूचना
रेलवे सूत्रों के अनुसार, आपातकालीन चेन खींचे जाने के बाद धीमा होने पर आरोपी फरार हो गया था। जब ट्रेन कोझीकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची तो यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना देकर आग बुझाई।