{"_id":"b94f3adc83e5e7184a9f7bc92fedfc88","slug":"shaheed-express-rammed-into-the-notch-breaking-coach-turned-incident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद एक्सप्रेस का पायदान टूटकर कोच में घुसा, टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद एक्सप्रेस का पायदान टूटकर कोच में घुसा, टला हादसा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयनगर से अमृतसर जा रही शहीद एक्सप्रेस का पायदान टूटकर कोच में घुसने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसा शुक्रवार सुबह 11 बजे तब हुआ जब ट्रेन डासना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 से गुजर रही थी।
पायदान प्लेटफार्म से टकराकर कोच में जा घुसा। गनीमत रही कि पायदान ट्रेन के पहियों से नहीं टकराया, वरना ट्रेन डिरेल हो जाती और बड़ा हादसा हो सकता था।
शहीद एक्सप्रेस सुबह 10:57 बजे डासना स्टेशन पर पहुंची थी। दूसरी ट्रेन को पास करने के लिए इसे प्लेटफार्म नंबर एक पर लिया गया। इसी दौरान टूटा हुआ पायदान प्लेटफार्म से टकराकर कोच में घुस गया।
तेज आवाज के साथ ट्रेन रुकी तो यात्री उतर गए। सूचना पर स्टेशन मास्टर समेत जीआरपी, आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
डासना स्टेशन मास्टर राम नरेश मीणा ने बताया कि पौन घंटे बाद 11:44 बजे ट्रेन को पायदान निकालकर रवाना किया गया। मामला मुरादाबाद डिवीजन का होने से गाजियाबाद में मीमो नहीं दिया गया।
विज्ञापन
15 मिनट लेट हुई डबल डेकर- शहीद एक्सप्रेस को डासना स्टेशन पर रोकी जाने की वजह से लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर ट्रेन भी 15 मिनट लेट हो गई। ट्रेन को डासना से पहले रोक दिया गया।