फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shahdara businessmen expressed their problems in Amar Ujala Samvad program

अमर उजाला संवाद: जर्जर सड़कें, सीवर-स्ट्रीट लाइट की कमी रोक रही विकास की गति, कारोबारियों ने बताईं परेशानियां

Fri, 06 Dec 2024 08:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 Dec 2024 08:03 AM IST
सार

कारोबारियों का कहना है कि यहां अक्सर कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। इससे औद्योगिक इकाइयों में आग लगने का डर बना रहता है। कारोबारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह इन मामलों को लेकर जिम्मेदार एजेंसी व विभागों के पास रख चुके हैं, लेकिन किसी ने भी अब तक इन समस्याओं को नहीं दूर किया है।

विज्ञापन
Shahdara businessmen expressed their problems in Amar Ujala Samvad program
अमर उजाला संवाद के दौरान अपनी अपनी समस्या बताते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा के नॉर्थ ऑफ जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र की पहचान टूटी सड़कें, ढलाव घर, तारों का जंजाल व ओवर फ्लो सीवर बन गई है। यही नहीं, यहां स्ट्रीट लाइट की भी समस्या है। इससे रात के समय ट्रकों का आना मुश्किल हो जाता है। 

विज्ञापन


ऐसे में यहां से गुजरने वाले कारोबारी और लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। यह बातें बृहस्पतिवार को शाहदरा के औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारियों ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में रखीं। आलम यह है कि औद्योगिक क्षेत्र लंबे समय से विकास की राह ताक रहा है। यहां के कारोबारियों का कहना है कि अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि औद्योगिक क्षेत्र डीडीए, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) या किस विभाग के अंतर्गत है। ऐसे में कोई भी विभाग यहां की स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि यहां अक्सर कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। इससे औद्योगिक इकाइयों में आग लगने का डर बना रहता है। कारोबारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह इन मामलों को लेकर जिम्मेदार एजेंसी व विभागों के पास रख चुके हैं, लेकिन किसी ने भी अब तक इन समस्याओं को नहीं दूर किया है। शाहदरा के नॉर्थ ऑफ जीटी रोड औद्योगिक एसोसिएशन का कहना है कि इस औद्योगिक क्षेत्र में घुसते ही गलियों से लेकर सड़के तक जर्जर हैं। इससे सामान की लोडिंग-अनलोडिंग में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस औद्योगिक क्षेत्र में करीब 500 से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। इनमें अधिक इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की स्थिति इस कदर खराब है कि दो पहिया से लेकर ट्रक चालक भी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसे लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -नरेंद्र छाबड़ा, महासचिव, शाहदरा नॉर्थ ऑफ जीटी रोड औद्योगिक एसोसिएशन

यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। असामाजिक तत्व इन कूड़े के ढेर में आग लगा देते हैं। इससे आग लगने की आशंका रहती है। -रमेश मंगला, सदस्य शाहदरा नॉर्थ ऑफ जीटी रोड औद्योगिक एसोसिएशन

स्ट्रीट लाइट नहीं होने से उद्योग पर भी प्रभाव पड़ता है। यहां आए दिन वारदातें होती हैं। इस पर सरकार व जिम्मेदार को ध्यान देने चाहिए। -सतीश गुप्ता कारोबारी, शाहदरा नॉर्थ ऑफ औद्योगिक क्षेत्र 

यहां सड़कों और सीवर की स्थिति बेहद खराब है। इससे यातायात में परेशानी होती है। इससे उद्यमी परेशान हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं। -अनुज सिंघल, सदस्य शाहदरा नॉर्थ ऑफ जीटी रोड औद्योगिक एसोसिएशन

यहां स्ट्रीट लाइट की बड़ी समस्या है। शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इससे महिला सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। -दिनेश कुमार, सदस्य, शाहदरा नॉर्थ ऑफ जीटी रोड औद्योगिक एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed