{"_id":"69bc22f8672f67e67e073040","slug":"shahdara-bar-association-announces-strike-on-friday-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128587-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शाहदरा बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को हड़ताल की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शाहदरा बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को हड़ताल की घोषणा की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
कड़कड़डूमा कोर्ट की शाहदरा बार एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान वकील न तो भौतिक रूप से और न ही वर्चुअल माध्यम से अदालती कार्यवाही में शामिल होंगे। बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास ने बताया कि हाल ही में गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अधिवक्ता के साथ बेरहमी से मारपीट और लूटपाट की घटना हुई थी।
आरोप है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद गाजीपुर थानाध्यक्ष की ओर आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। एसोसिएशन का आरोप है कि थानाध्यक्ष जानबूझकर असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने पुलिस पर थानों में उनके साथ बदसलूकी करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। बार एसोसिएशन ने कोर्ट के सभी न्यायिक अधिकारियों से भी यह अपील की है कि वे हड़ताल को देखते हुए शुक्रवार को किसी भी मामले में कोई विपरीत आदेश पारित न करें।