फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual harassment with girl In quarter of BJP MP servant at delhi

भाजपा सांसद के नौकर के क्वार्टर में युवती को बंधक बना तीन दिन दुष्कर्म, दिए जाते थे नशीले इंजेक्शन

Tue, 20 Nov 2018 06:02 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 06:02 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment with girl In quarter of BJP MP servant at delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति भवन के पीछे स्थित एक भाजपा सांसद के नौकर के क्वार्टर में युवती को बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को नशीले इजेक्शन दिए जाते रहे। तीसरे दिन युवती को थोड़ी देर के लिए होश आया तो उसने शोर मचाया। 
विज्ञापन


शोर सुनकर पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। युवती को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से उठाया गया था। नई दिल्ली जिले की नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सांसद के नौकर से पूछताछ की जा रही है। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस इस घटना पर कई दिन पर्दा डाले रही।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सर्वेट क्वार्टर नंबर 26 में केशव रहता है। वह एक सांसद के यहां नौकर है। केशव का दोस्त गणेश थापा (32) यहां आता रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश थाना कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से 22 वर्षीय युवती को उठा लाया और यहां बंधक बना लिया। वह युवती को नशीले इंजेक्शन देकर हर रोज कई बार उससे दुष्कर्म करता था। आरोपी बाहर जाता तो क्वार्टर पर बाहर से ताला लगा देता था। 

तीसरे दिन युवती को कुछ देर के लिए होश आया तो उसने शोर मचाया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।

नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने नेपाल निवासी आरोपी गणेश थापा को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, बंधक बनाने, रास्ते रोकने, नशीला पदार्थ देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी युवती को कनॉट प्लेस से कैसे उठाकर लगाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed