{"_id":"5c146131bdec2253aa497093","slug":"sexual-harassment-with-foreign-woman-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में केन्या की युवती से दुष्कर्म, घूमने आई पीड़िता को झांसा देकर अपने घर लाई थी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में केन्या की युवती से दुष्कर्म, घूमने आई पीड़िता को झांसा देकर अपने घर लाई थी युवती
Sat, 15 Dec 2018 07:34 AM IST
शाहरुख खान
संजय शिशौदिया, अमर उजाला, फरीदाबाद
संजय शिशौदिया, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 15 Dec 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भारत घूमने आई केन्या की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 11 दिसंबर की है। पीड़िता ने गुरुग्राम के सेक्टर-51 महिला थाने में शिकायत दी थी, लेकिन घटनास्थल सूरजकुंड थाना क्षेत्र होने के कारण शून्य में रिपोर्ट दर्ज कर मामला फरीदाबाद स्थानांतरित कर दिया।
इस मामले में अज्ञात नाइजीरियन युवक व उसका सहयोग करने वाली केन्या की अन्य एक युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने बताया कि वह 5 नवंबर को भारत आई थी।
एयरपोर्ट पर ही उसे एनट्स नाम की युवती मिली, जो मूलरूप से केन्या की ही रहने वाली है और फिलहाल फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कालोनी में रहती है। उसने उसे सैलून पर काम दिलाने का भरोसा दिया और अपने घर ले गई।
पीड़िता का आरोप है कि एनट्स ने उससे जिस्मफरोशी करानी चाही, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर उसने उसका पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज छीन लिए। तब से उसे घर में ही नजरबंद कर रखा गया था। 4 दिसंबर को उसका केन्या वापस जाने का टिकट था, परंतु पासपोर्ट एनट्स के कब्जे में होने के कारण वह नहीं जा पाई।

पीड़िता ने बताया कि 11 दिसंबर को एनट्स के घर एक नाइजीरियन युवक आया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि 12 दिसंबर को वह किसी तरह एनट्स के घर से भाग निकली और मैदान गढ़ी (दिल्ली) में रहने वाली अपनी एक दोस्त के पास पहुंची। इसके बाद 13 दिसंबर को गुरुग्राम के सेक्टर-51 स्थित महिला थाने में शिकायत दी।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि विदेशी युवती की शिकायत पर गहन पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।