फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual harassment case actress Rajyavardhan came without booking room

लस्सी पिलाने के बहाने ले गया था यूपी भवन: अभिनेत्री का यौन शोषण मामला, बिना कमरा बुक कराए ही आया था राज्यवर्धन

Thu, 01 Jun 2023 08:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 01 Jun 2023 08:48 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने आरेपी राज्यवर्धन परमार को बृहस्पतिवार को दिल्ली  कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस का सौंप दिया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को यूपी भवन लेकर जाएगी।

विज्ञापन
sexual harassment case actress Rajyavardhan came without booking  room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के वीआईपी इलाके चाणक्यपुरी में स्थित यूपी भवन में फिल्म अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले में बृस्पतिवार को नया खुलासा सामने आया है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपी महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह परमार फिल्म अभिनेत्री को बिना बुक कराए ही कमरा नंबर-122 में ले गया था। ये कमरा पहले से खुला हुआ था। पुलिस को ये भी पता लगा है कि आरोपी पीडि़त को लस्सी पिलाने के बहाने यूपी भवन में ले गया था। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने आरेपी राज्यवर्धन परमार को बृहस्पतिवार को दिल्ली  कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस का सौंप दिया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को यूपी भवन लेकर जाएगी।

विज्ञापन

 


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीडि़त अभिनेत्री हरदोई के मित्र राजवर्धन के कहने पर राज्यवर्धन सिंह परमार से दिल्ली के वीपी हाउस के वारदात से दो पहले मिली थी। आरोपी लस्सी पिलाने के बहाने पीडि़त को लक्ष्मी नगर और फिर यूपी भवन के कमरा नंबर-122 में ले गया। यहां पर कमरा नंबर 122 पहले ये खुला हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी यूपी भवन में आता-जाता रहता था। इस कारण उसे यूपी भवन में सभी जानते थे। इस कारण यूपी भवन में जाने से उसे कोई नहीं रोकता था। उसका बे रोक-टोक आना-जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने आरोपी परमार के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन पर पीडि़ता की कई व्हाट्सएप कॉल मिली है। इस कॉल से कुछ संदेह हो रहा है। पुलिस  जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस के मामला दर्ज करने बाद आरोपी राज्यवर्धन सिंह परमार परिवार समेत उज्जैन फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस ने उसे बुधवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे लेकर बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली पहुंची थी। आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed