फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sexual exploitation by threatening to make a child disappear in Delhi

ये क्या कर दिया?: सहेली के पति ने मेहंदी लगवाने आई महिला के साथ किया ऐसा घिनौना कांड, सह ना पाई वो

Sun, 18 Jun 2023 08:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Jun 2023 08:09 AM IST
सार

दिल्ली के शाहदरा इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने बेटे के अपहरण की धमकी देकर हवस का शिकार बनाया। इसके अलावा उसने वीडियो भी बना लिए। 

विज्ञापन
Sexual exploitation by threatening to make a child disappear in Delhi
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला के जगतपुरी इलाके में 26 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि वारदात को उसकी सहेली के पति ने अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


आरोपी ने उसके मासूम बेटे को गायब करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देने के अलावा उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित महिला परिवार के साथ मयूर विहार फेस-3 में रहती है। इसके परिवार में पति के अलावा एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी एक सहेली अपने पति और बहन के साथ जगतपुरी इलाके में रहती है। बुधवार को वह जगतपुरी में अपनी सहेली के घर पर मेहंदी लगवाने के लिए बेटे के साथ आई थी।

सहेली के घर पहुंचने पर पता चला कि वह घर नहीं है। वहां उसका पति मौजूद था। उसने बताया कि वह किसी काम से बाहर गई है। इसके बाद आरोपी पीड़िता के बेटे को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया और उसे किसी के पास छोड़ आया। 

 

आरोपी ने वापस घर आने के बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके बेटे को गायब कराने की धमकी दी। यह सुनकर पीड़िता बुरी तरह से डर गई। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 

 

उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता डरी सहमी बेटे को लेकर घर आ गई। बाद में उसने हिम्मत कर पुलिस को खबर दी। खबर मिलने के बाद पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed