फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sewage water flowing from taps in Ganesh Nagar-2; authorities remain indifferent.

Delhi NCR News: गणेश नगर-2 में नलों से आ रहा सीवर का पानी, जिम्मेदार हैं बेसुध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
महीने भर से हो रही गंदे पानी की सप्लाई, निवासी पानी खरीदकर पीने को मजबूर, बढ़ रहा आर्थिक दबाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली।
शकरपुर स्थित गणेश नगर पार्ट-2 में महीने भर से नलों से सीवर का जहरीला पानी आ रहा है। ऐसे में लोगों को मजबूरन पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है, जिससे दावा है कि उन्हें पानी पर अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। गंदे पानी की सप्लाई से घरेलू काम भी प्रभावित हो रहे हैं। आरोप है कि कई बार स्थानीय विधायक अभय वर्मा और जल बोर्ड के जेई से शिकायत की गई है, लेकिन वह लोगों का फोन तक नहीं उठा रहे हैं। वहीं, मामले को लेकर जब स्थानीय विधायक अभय वर्मा को फोन किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। यहां तक कि उन्होंने मैसेज का भी जवाब देना जरूरी नहीं समझे। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंदे पानी की वजह से वह परेशान हैं। नलों में से बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा है, जिससे स्वास्थ्य का खतरा बना है।

लोगों से बातचीत-
नलों से बदबूदार, मटमैला पानी आ रहा है। यह समस्या लंबे समय से बनी है, जिससे परेशानी हो रही है। पानी खरीद कर पीना पड़ता है।-हरी ओम शर्मा।
गंदे पानी की सप्लाई को लेकर क्षेत्र में इंदौर जैसी महामारी का डर सता रहा है। लोग बेहद परेशान हैं। प्रशासन बेखबर है।- मोहन लाल अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article