फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Severe situation due to pollution in Noida

प्रदूषण: नोएडा में हालात गंभीर, चार हॉट मिक्स प्लांट कराए गए बंद

Fri, 02 Nov 2018 04:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 02 Nov 2018 04:14 AM IST
विज्ञापन
Severe situation due to pollution in Noida
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

शहर में प्रदूषण घटने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 406 दर्ज हुआ। जो बहुत खराब से गंभीर श्रेणी को दर्शाता है। एक्यूआई की यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानी जाती है। वहीं शहर में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के स्तर पर टीम गठित की गई है। यह टीम शहर में एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। बृहस्पतिवार को टीम ने पहली कार्रवाई करते हुए 4 हॉट मिक्स प्लांट को बंद करा दिए।

विज्ञापन


प्रदूषण क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए टीम गठित की है। नोएडा में इसकी जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने सीपीसीबी, यूपीपीसीबी व नोएडा प्राधिकरण को अलर्ट कर दिया है। बृहस्पतिवार से सभी टीम ने काम शुरू कर दिया है। इसके तहत सेक्टर-135 स्थित वाजिदपुर में यश टेक्नोबिल्ट प्राइवेट लिमिटेड, जाआरडी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, एमवाईसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और अमित एसोसिएट में चल रहे हॉट मिक्स प्लांट को बंद कराया गया। 
विज्ञापन


उधर, कंस्ट्रक्शन साइट पर चल रहे काम को भी बंद करने के निर्देश लागू हो चुका है। इसके बावजूद कुछ जगहों पर अभी भी काम चल रहा है। इन पर रोक लगाने के लिए टीम जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में प्रदूषण 
सेक्टर-125     

                          
पीएम 2.5- 396                       
पीएम 10 - 406 
एनओ 2- 124                        
एसओ 2- 19                           
सीओ- 54
एनएच3- 19

नोट: सभी की मात्रा माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed