फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   seventy five percent cheap book in comparison to online available at Sunday book market delhi  

संडे बुक मार्केट: छात्रों की पहली पसंद, ऑनलाइन की अपेक्षा 75 फीसदी तक कम है पुस्तकों की कीमत

Mon, 21 Oct 2019 03:03 AM IST
Mohit Mudgal सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 21 Oct 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
seventy five percent cheap book in comparison to online available at Sunday book market delhi  
आसफ अली मार्ग स्थित महिला हाट पर लगे पुस्तक बाजार में खरीदारी करने पहुंते लोग। - फोटो : अमर उजाला

महिला हाट में लगने वाला संडे बुक मार्केट दिल्ली के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की पहली पसंद बन गया है। सस्ती दरों पर देश विदेश के लेखकों की किताबें के साथ साथ यहां मिलने वाली सुविधाओं की वजह से युवा इस ओर रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन की अपेक्षा महज 25 फीसदी रेट पर किताबें मिलने से युवा छात्र-छात्राओं के बीच इस मार्केट की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। दरियागंज में वर्षों से लगने वाला बुक मार्केट करीब दो महीने पहले महिला हाट में शिफ्ट हुआ है। किताबें पढ़ने का शौक रखने वालों को यह मार्केट इसलिए ज्यादा पसंद आ रहा है क्योंकि यहां खरीदारी करने के लिए पार्किंग की भी पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन


किताबें देखने और खरीदने के दौरान पाकेटमारी सहित किसी भी चीज का डर नहीं है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के साथ बुजुर्ग और बच्चे भी पुस्तकें खरीदने पहुंच रहे हैं। नीट की तैयारी कर रहे आदित्य का कहना है कि वह हर महीने किताबें खरीदने यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑनलाइन खरीद पर अतिरिक्त खर्च

एमए के छात्र विनय ने बुक मार्केट से 100 रुपये में शेक्सपीयर के मैकबेथ सहित अंग्रेजी के दो उपन्यास खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ऑनलाइन कुछ किताबें खरीदी थी, जिन पर उन्हें 5-10 फीसदी की छूट भी मिली। लेकिन एक किताब के शिपमेंट पर 100 से 150 रुपये का अतिरिक्त खर्च होने की वजह से कीमत और अधिक हो जाती है। विनय ने बताया कि बुक मार्केट में यही किताबें 25-30 फीसदी या इससे भी कीमत पर मिल जाती हैं। उन्हें 225 रुपये कीमत की मैकबेथ महज 50 रुपये में मिली।


सभी वर्ग के लोग पहुंचते हैं

दुकानदार तपन ने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्ष से किताबों की बिक्री करते हैं। उपन्यास सबसे अधिक मांग रहती है। दरियागंज पटरी संडे बुक बाजार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमर सईद ने बताया कि सस्ती दर पर देश विदेश की किताबें खरीदने के लिए सभी वर्ग के लोग यहां आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed