फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven years imprisonment for accused in case of misdeed a ninth student

Faridabad: दोस्ती के बाद छात्रा को घर में बुलाकर किया दुष्कर्म, इसके बाद भी बनाए संबंध, दोषी को सात साल की कैद

Mon, 24 Jul 2023 11:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Jul 2023 11:02 PM IST
सार

आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ यूपी सिकंदराबाद ले गया। वहां भी पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। आठ मई 2019 को पुलिस ने किशोरी को बेगमपुर इलाके से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।

विज्ञापन
Seven years imprisonment for accused in case of misdeed a ninth student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरीदाबाद में नौंवी की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को जिला अदालत ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी पीड़िता के साथ स्कूल में पढ़ता था। स्कूल छोड़ने के बाद भी वह पीड़िता के साथ संबंध बनाता रहा और शादी का झांसा देकर उससे घर से ले गया। पुलिस ने आरोपी व पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की अदालत ने सात साल की सजा सुनाते हुए 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। 

विज्ञापन


15 फरवरी 2019 को किशोरी की मां की शिकायत पर मुजेसर थाने में केस दर्ज किया गया था। किशोरी ने पुलिस को बताया मूल रूप से बिहार से वैशाली निवासी साेनू कुमार उसके साथ स्कूल में पढ़ता था। वहां दोनों की दोस्ती हो गई। फिलहाल वह शिव कॉलोनी में रह रहा था। करीब डेढ़ साल पहले सोनू ने किशोरी को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 14 फरवरी 2019 को किशोरी घर पर अकेली थी। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ यूपी सिकंदराबाद ले गया। वहां भी पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। आठ मई 2019 को पुलिस ने किशोरी को बेगमपुर इलाके से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed