{"_id":"5c50f3c0bdec22737a3675ec","slug":"seven-year-old-innocent-kidnapped-assault","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म, पैसे का लालच देने पर नहीं मानी तो जबरन ले गया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म, पैसे का लालच देने पर नहीं मानी तो जबरन ले गया साथ
Wed, 30 Jan 2019 06:15 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 30 Jan 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
child rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक युवक ने सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया। आरोपी नेे पहले बच्ची को रुपये का लालच देकर फुसलाने की कोशिश की। जब मासूम नहीं मानी तो वह उसे जबरन उठाकर पास के मकान की छत पर ले गया और वारदात की। मासूम ने शोर मचाया तो युवक ने पिटाई कर दी और गला दबाने की भी कोशिश की। पुलिस ने पोक्सो, दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी शकरपुर निवासी मनीष (30) को मंगलवार शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ मधु विहार इलाके में रहने वाली मासूम पास के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। सोमवार शाम करीब 7 बजे मासूम अपनी गली में थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक आया और उसे पचास रुपये देने का लालच देकर साथ चलने को कहा. वह तैयार नही हुई। इसके बाद युवक उसे जबरन उठाकर मुंह दबाकर पास के मकान की छत पर ले गया। यहां वारदात के बाद वह भाग निकला। मासूम रोती हुई घर पहुंची और सारी बात परिजनों को बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार देर शाम आरोपी मनीष को शकरपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

चार बच्चियों से दुष्कर्म कर चुका है मनीष
मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े मनीष ने पूछताछ में जो खुलासे किए हैं, उससे पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। मनीष ने बताया है कि वह पहले भी कई मासूम बच्चियों की अस्मत ठीक इसी तरह लूट चुका है। बीते कुछ माह में उसने गाजीपुर, कल्याणपुरी और करीब एक साल पूर्व पांडव नगर इलाके में ठीक इसी तरह मासूम को छत पर ले जाकर वारदात की थी। उन तीनों ही मामलों में वह बच निकला था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मनीष की मानसिक जांच कराई जाएगी।
मामले की छानबीन कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मधु विहार में छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास एक लावारिस स्कूटी मिली। इसके आधार पर पुलिस मनीष के शकरपुर स्थित घर तक पहुंच गई। मंगलवार देर शाम उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली। मनीष ने खुलासा किया कि वह पूर्वी दिल्ली के इलाके में घूमता रहता था। सुनसान जगह जैसे ही उसे कोई मासूम बच्ची दिखती तो वह उसे बहला-फुसलाकर छत पर ले जाकर वारदात करता था। पुलिस पांडव नगर, कल्याणपुरी और गाजीपुर मामलों में दुष्कर्म का शिकार बच्चियों से उसकी पहचान कराने की तैयारी कर रही है।