फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven lakh robbed by threatening to shoot dairy owner's son

डेयरी मालिक के बेटे को गोली मारने की धमकी देकर सात लाख लूटे 

Sun, 04 Oct 2020 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Oct 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh robbed by threatening to shoot dairy owner's son
demo pic...

बुधविहार में बाइक सवार बदमाशों ने डेयरी मालिक के बेटे को गोली मारने की धमकी देकर करीब सात लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के आने से पहले एक कर्मचारी रुपये का कलेक्शन कर डेयरी पर आया था। बदमाश अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गये। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उज्जवल गुप्ता(22) सपरिवार सेक्टर 4 रोहिणी में रहता है। वह इग्नू से एमकॉम की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता सुनील कुमार गुप्ता का सेक्टर 5 रोहिणी में डेयरी है। उसके पिता ने अमूल दूध की एजेंसी ले
विज्ञापन

रखी है। उज्जवल पढ़ाई के साथ साथ अपने पिता के काम में भी मदद करता है। उज्जवल शुक्रवार शाम चार बजे दुकान पर पहुंचा। उसके पिता उसे दुकान में बिठाकर किसी काम से बाहर चले गए। दुकान में
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्जवल के अलावा उसका नौकर कौशल और सेल्समैन प्रमोद था। जो रुपये का कलेक्शन करने के बाद वहां आया था।

इसी दौरान बाइक से तीन बदमाश उसकी दुकान पर आए। तीनों हरियाणवी भाषा में बोल रहे थे। आते ही तीनों ने पिस्टल निकाल लिया और उज्जवल को गोली मारने की धमकी देकर पैसे के बारे में पूछने

लगे। फिर बदमाशों ने गल्ले में रखे 60 हजार रुपये ले लिए। बदमाशों ने कहा कि उन्हें दुकान में करीब दस लाख रुपये होने की जानकारी मिली है। 

आनाकानी करने पर उज्जवल को बदमाशों ने थप्पड़ मारे और फिर फोन छीन लिया। उसके बाद उनलोगों की निगाह एक बैग पर पड़ी। जिसे उनलोगों ने ले लिया। उसमें कलेक्शन के पैसे थे। बदमाश सीसीटीवी देखकर डीवीआर की मांग की और उसे खोलकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित ने दुकान से करीब 7 लाख रुपये लूटे जाने की शिकायत की है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed