{"_id":"6771514ddfe107cb88074137","slug":"seven-illegal-bangladeshis-deported-from-delhi-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सात अवैध बांग्लादेशियों को किया गया निर्वासित, पुलिस ने सभी को मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सात अवैध बांग्लादेशियों को किया गया निर्वासित, पुलिस ने सभी को मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा
Sun, 29 Dec 2024 07:14 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 29 Dec 2024 07:14 PM IST
सार
दिल्ली में पुलिस ने सात अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया। पुलिस ने अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास पांच महिलाओं सहित बांग्लादेश के सात नागरिकों को पकड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली से कम से कम सात अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने शनिवार को कहा कि एक टीम ने फतेहपुर बेरी इलाके में अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास पांच महिलाओं सहित बांग्लादेश के सात नागरिकों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि झुग्गियों, श्रमिक शिविरों और अनधिकृत कॉलोनियों में छापे मारे गए, जिससे अवैध अप्रवासियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान मोहम्मद उमर फारुक (33), रियाज मियां (20) और पांच महिलाओं के रूप में की गई है, जो सभी बांग्लादेश की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे अवैध रूप से सीमा पार कर आए थे और गुरुग्राम के राजीव नगर में रह रहे थे। डीसीपी ने कहा कि उनके मोबाइल फोन और दस्तावेजों के सत्यापन से उनकी बांग्लादेशी नागरिकता की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बाद उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया।