{"_id":"5d9fe30f8ebc3e016c13a93d","slug":"seven-died-in-road-accident-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः बस ने वैष्णो देवी से आ रहे सात को रौंदा, सभी मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः बस ने वैष्णो देवी से आ रहे सात को रौंदा, सभी मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख का एलान
Fri, 11 Oct 2019 09:44 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 11 Oct 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में सड़क किनारे सो रहे 7 लोग आए बस की चपेट में, मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरोरा में गांधी घाट पर श्मशान घाट के रास्ते के किनारे सो रही चार महिलाओं और तीन बच्चियों की एक यात्री बस की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी लोग वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। रात्रि में करीब ढाई बजे बस गांधी घाट पर आकर रुकी।
विज्ञापन
सुबह गंगास्नान कर वापस लौटने के इरादे से सभी यात्री इधर उधर सो गए जबकि मृतक सभी सातों श्मशान घाट के रास्ते के किनारे सड़क पर चटाई डाल कर लेट गए थे।
एसडीएम संजय कुमार, सीओ विक्रम सिंह व नरोरा आसपास थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। मृतकों में सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कोष से सभी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने का एलान किया है।