फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Services affected at Delhi airport due to Microsoft's cloud service outage

Microsoft Cloud Outage: एयरपोर्ट पर खड़े रह गए विमान, दिल्ली हवाई अड्डे पर भी सेवाएं प्रभावित, यात्री परेशान

Fri, 19 Jul 2024 02:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 19 Jul 2024 02:19 PM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी आने से दिल्ली समेत देश के सभी बड़े एयरपोर्ट पर समस्या पैदा हो गई है। काफी यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रह गए हैं, विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।

विज्ञापन
Services affected at Delhi airport due to Microsoft's cloud service outage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस के ठप होने के कारण भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं। कई एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। इस आउटेज के कारण फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर चेक-इन तक की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं।

विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी आने से दिल्ली समेत देश के सभी बड़े एयरपोर्ट पर कई तरह की समस्या देखने को मिल रही है। सर्वर में खराबी आने के कारण काफी यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रह गए हैं, एयरपोर्ट से विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, 'वैश्विक आईटी मुद्दे के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, Frontier, Allegiant और SunCountry जैसी बड़ी एयरलाइंस कंपनियों की सेवाएं माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के कारण ठप हो गई हैं। फ्रंटियर ने कहा कि वह सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में है। भारत में इंडिगो, आकाशा और स्पाइसजेट ने भी सेवा ठप होने को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

भारत में इंडिगो, स्पाइसजेट और आकासा एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भारत के अलावा अमेरिका में Frontier, Allegiant और SunCountry जैसी बड़ी एयरलाइंस कंपनियों की सेवाएं माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के कारण ठप हो गई हैं। इस आउटेज के कारण एयरलाइंस कंपनियों के बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग, वेब चेक-इन जैसी सभी सेवाएं प्रभावित हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed