फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seema Sachin Love Story haider missing for two days from lover s house in Rabupura

कहां गई सीमा हैदर: सचिन के घर से दो दिन से लापता है पाकिस्तानी महिला, इस तरह की हो रही है चर्चा

Fri, 28 Jul 2023 02:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Jul 2023 02:37 PM IST
सार

माना जा रहा है कि सीमा और सचिन ने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाने के लिए ऐसा किया है। उधर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों को पूछताछ के लिए फिर से जांच एजेंसियों ने उठाया है।

विज्ञापन
Seema Sachin Love Story haider missing for two days from lover s house in Rabupura
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी में रोज नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब सचिन के घर से सीमा हैदर कहीं गायब हो गई है। बताया जा रहा है कि कल से ही सीमा हैदर को सचिन के घर के पास ही किसी दूसरे घर में रखा गया है। सीमा दो दिनों से सचिन के घर पर नहीं है। माना जा रहा है कि सीमा और सचिन ने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाने के लिए ऐसा किया है। उधर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों को पूछताछ के लिए फिर से जांच एजेंसियों ने उठाया है। क्योंकि अभी कुछ सवालों के जवाब मिलने बाकी है।

विज्ञापन

बुलंदशहर के अहमदगढ़ में रविवार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस के सचिन को साथ ले जाकर दबिश देने की खबरें सामने आईं थीं। लोगों ने जानकारी दी थी कि पुलिस टीम सचिन के एक रिश्तेदार व जनसेवा केंद्र चलाने वाले दो भाइयों को हिरासत में लेकर आई है। पुलिस टीम जनसेवा केंद्र से काफी सामान भी बरामद कर लाई थी। सचिन के अहमदगढ़ के रिश्तेदारों के वीडियो भी सामने आए थे। जिसमें वह जानकारी दे रहे थे कि सचिन को साथ लाकर पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सवालों का जवाब बाकी
- सीमा हैदर मामले में रबूपुरा में दर्ज एफआईआर में बरामद तीन आधार कार्ड किसके थे
- बरामद सभी कागजात का संख्या समेत विवरण था लेकिन आधार कार्ड का क्यों नहीं
- सचिन का कोई लेनादेना नहीं तो उसे अहमदगढ़ क्यों ले गए और उसके रिश्तेदार को क्यों पकड़ा
- बिना किसी पहचान पत्र के सीमा खुद को चेकिंग के दौरान भारतीय कैसे बताने में कामयाब हो गई

विज्ञापन

यूपी के कई जिलों और हरियाणा तक फर्जीवाड़े का नेटवर्क
सीमा हैदर और सचिन पर केस रबूपुरा में दर्ज किया गया। जिसकी जांच जेवर पुलिस कर रही है। लेकिन आधार कार्ड फर्जीवाड़े के पूरे मामले में कार्रवाई दादरी पुलिस ने की है। आरोपियों का नेटवर्क यूपी के कई जिलों के अलावा हरियाणा में था। आरोपियों से कई लोगों के फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। इन लोगों की जांच भी जरूरी है, ये लोग भी किसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed