फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seema Haider showed injury marks on her face

Seema Haider: सूजी आंखें... आंसू और चेहरे पर उदासी, सीमा हैदर को किसने इतनी बुरी तरह पीटा? पुलिस ने दिया जवाब

Mon, 08 Apr 2024 06:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Apr 2024 06:25 PM IST
सार

वीडियो में सीमा हैदर के चेहरे पर चोटों के निशान नजर आ रहे हैं। सीमा वीडियो में उन चोटों को दिखाते हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Seema Haider showed injury marks on her face
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्यार के लिए सरहद पार कर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आने वाली सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसके चेहरे पर चोटों के निशान नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसे किसी ने बुरी तरह पीटा है। हालांकि स्थानीय पुलिस सीमा हैदर के साथ ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर रही है। पुलिस ने भी सीमा से संपर्क किया, जिसमें उसने वायरल वीडियो को फेक करार दिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सीमा हैदर के साथ मारपीट की बात कही जा रही है। वीडियो में सीमा हैदर के चेहरे पर चोटों के निशान नजर आ रहे हैं। सीमा वीडियो में उन चोटों को दिखाते हुए नजर आ रही हैं, जिसमें नजर आ रहा है कि सीमा की आंखें सूजी हैं और चेहरे पर उदासी है।हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई घटना उनके साथ नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर जब स्थानीय पुलिस द्वारा सीमा हैदर से वार्ता की गई तो यह प्रकाश में आया कि सीमा हैदर का वायरल वीडियो फेक है। सीमा हैदर द्वारा यह बताया गया कि उनके साथ किसी के द्वारा कोई मारपीट नहीं की गई।

विज्ञापन

वहीं इस सब के बीच सीमा हैदर के पाकिस्तानी पूर्व पति गुलाम हैदर का बयान भी सामने आया है। उसने कहा है कि वह जल्द भारत आएगा और अपने बच्चों को लेकर जाएगा। गुलाम ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि सीमा के साथ लगातार मारपीट हो रही है और उसके वहां तंग किया जा रहा है।

जानिए सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने क्या कहा
सीमा हैदर के वकील और मुंहबोले भाई डॉक्टर एपी सिंह ने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, वो बिल्कुल भ्रामक हैं। कुछ लोग एआई से वीडियो बनाकर अपनी दुकानें चला रहे हैं। सीमा-सचिन के बीच में जीवन में कभी लड़ाई हो नहीं सकती है। वो भारतीय संस्कृति में रहे हैं। पाकिस्तान के कुछ तथाकथित यूट्यूबर दोनों को बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed