फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seema Haider Sachin love story now Seema s childhood friend from Pakistan has surfaced

सीमा की बचपन की सहेली के चौंकाने वाले खुलासे: हिंदुओं को दे रही धोखा, आगे कर सकती ये, बोली-इस गेम के लिए साइको

Sat, 15 Jul 2023 02:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 15 Jul 2023 02:26 PM IST
सार

बातचीत के शुरुआत में महिला कहती है कि सबसे ज्यादा सीमा क्रिकेट को पसंद करती है। गेम के लिए बहुत बड़ी साइको है। वह बहुत बड़ी धोखेबाज है। महिला ने दावा किया कि उसे मालूम था कि वह भारत जा रही है।

विज्ञापन
Seema Haider Sachin love story now Seema s childhood friend from Pakistan has surfaced
सीमा-सचिन लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के कराची से चार बच्चों संग यूपी के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा और सचिन की प्रेम कहानी को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। दूसरी तरफ अब सीमा को लेकर पाकिस्तान से भी रोज नई-नई बातें सामने आ रही हैं। सीमा के कथित पूर्व प्रेमी ओसामा के बाद सोशल मीडिया पर एक और इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सैयद बासित अली नाम का एक सख्य बुर्के में बैठी महिला से बातचीत कर रहा है। महिला खुद को सीमा की बचपन की सहेली बता रही है। 

विज्ञापन

बातचीत के शुरुआत में महिला कहती है कि सबसे ज्यादा सीमा क्रिकेट को पसंद करती है। गेम के लिए बहुत बड़ी साइको है। वह बहुत बड़ी धोखेबाज है। महिला ने दावा किया कि उसे मालूम था कि वह भारत जा रही है। जब उसे ये पता चला कि वह मुस्लिम होकर हिंदू धर्म कबूल कर रही है तो उसने सीमा का असल चेहरा सबके सामने लाने की सोची।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में सुना जा सकता है कि लड़का जो खुद को सैयद बासित अली बता रहा है वह सीमा की कथित बचपन की दोस्त से पूछता है कि सीमा इस वीडियो को देखकर उसे पहचान जाएगी। महिला जवाब में कहती है कि इसे देखकर उसके पांव के तले से जमीन खिसक जाएगी। फिर लड़का पूछता है सीमा कौन-कौन से गेम खेलती है और पसंद करती है। महिला कहती है कि सीमा पबजी से ज्यादा क्रिकेट को पसंद करती है। 

विज्ञापन

फिर सवाल पूछता है कि आप अपनी सहेली का भेद क्यों खोल रही है तो महिला कहती है कि उसे उसकी जरूरत नहीं है और दीन को उसने धोखा दिया है। साथ ही महिला ने आगे कहा कि वह हिंदुओं के साथ भी धोखा कर रही है। वह कुछ भी कर सकती है। मुस्लिम के बाद जैसे हिंदू बनी इसके बाद भी कुछ भी कर सकती है। ईसाई भी बन सकती है। 
 

सीमा हैदर-सचिन लव स्टोरी अब पाकिस्तान से सीमा के बचपन की सहेली आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed