फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seema Haider Love Story: Report of electronic equipment will come in closed envelope and hard disk

Seema Haider Love Story : बंद लिफाफे और हार्ड डिस्क में आएगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपोर्ट, कयासबाजी जारी

Mon, 31 Jul 2023 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 31 Jul 2023 12:30 AM IST
सार

लिफाफे में एक हार्डडिस्क भी होगी और इसमें पूरा डाटा होगा। इसके अलावा सीमा हैदर के पाकिस्तान में रहने के दौरान इस्तेमाल किए गए फोन और गतिविधियों की जांच अभी बाकी है।

विज्ञापन
Seema Haider Love Story: Report of electronic equipment will come in closed envelope and hard disk
Seema Haider Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान छोड़ने से पहले 8 मई को खरीदे गए सीमा हैदर के मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में आएगी। लिफाफे में एक हार्डडिस्क भी होगी और इसमें पूरा डाटा होगा। इसके अलावा सीमा हैदर के पाकिस्तान में रहने के दौरान इस्तेमाल किए गए फोन और गतिविधियों की जांच अभी बाकी है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर मोबाइल की जांच रिपोर्ट आने और सीमा हैदर के जासूस नहीं होने का दावा किया जा रहा है।  

विज्ञापन


सीमा हैदर के नए मोबाइल के नेपाल में इस्तेमाल के दौरान भी वाईफाई हॉटस्पॉट इस्तेमाल की बात सामने आई थी। पाकिस्तान में रहने के दौरान सीमा हैदर किस किस मोबाइल का इस्तेमाल करती थी और कौन कौन सा सिम चलाती थी अभी इसकी भी जांच पूरी नहीं हुई है।  सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के संबंध में एक अधिकारी ने अनाधिकृत रूप से बताया कि एफएसएल जांच को भेजे गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों कि जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में आनी है और इसका गहनता से अवलोकन होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हाई कमीशन को उसके पाकिस्तान के दस्तावेज भी भेजे गए हैं। अभी इनकी रिपोर्ट भी आनी है।  ऐसे में आधिकारिक रूप से अभी किसी अधिकारी ने क्लीन चिट नहीं दी है। हालांकि किसी एजेंसी को उसके जासूस होने के साक्ष्य भी नहीं मिले हैं लेकिन जांच अभी जारी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सीमा हैदर के गर्भवती होने की भी चर्चाएं हैं लेकिन परिजनों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed