Seema Haider: पहली बार कैमरे पर बोले सीमा के पाकिस्तानी पड़ोसी, बताया कैसी थी उसकी आदत और चाल-चलन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी यू-ट्यूबर कुछ लोगों से बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। लोग उसका बहिष्कार कर रहे हैं। साथ ही सीमा के चाल-चलन के बारे में बातें रखीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा का रबूपुरा गांव इन दिनों भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी वजह है पाकिस्तान के कराची से चार बच्चों संग रबूपुरा आई सीमा और सचिन की प्रेम कहानी। इन दोनों की प्रेम कहानी को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। दूसरी ओर सीमा को लेकर पाकिस्तान से भी रोज नई-नई बातें सामने आ रही हैं। अब सीमा के पाकिस्तान वाले घरे के पड़ोसी सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी यू-ट्यूबर कुछ लोगों से बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। लोग उसका बहिष्कार कर रहे हैं। साथ ही उसके चाल-चलन के बारे में बातें रखीं।
बातचीत की शुरुआत में यू-ट्यूबर एक घर दिखाता है और दावा करता है कि वीडियो में दिखा गया घर सीमा हैदर का है। वह वहीं पर अपने चार बच्चों के साथ रहती थीं। साथ ही कहता है कि सीमा अब भारत में रहती हैं और कोई जासूस नहीं है। वीडियो में आगे वह कुछ आसपास के लोगों से बातचीत करता है। जिसमें कुछ लोग सीमा के चाल-चलन और व्यवहार को लेकर तरह-तरह की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने तो यहां तक कहा कि सचिन मीणा सीमा से मिलने तक नेपाल ही नहीं पाकिस्तान भी गया था।
सीमा हैदर के नाम से इधर तो छोड़िये उधर वाले भी खूब TRP बटोर रहे…
— Ashraf Hussain (@AshrafFem) July 15, 2023
मतलब कोई कुछ भी बोल रहा🤷
pic.twitter.com/RFWLP4QSBq
करीब 2 मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में रखी बात
करीब दो मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स बातचीत के दौरान यू-ट्यूबर से कहता है कि पहले सीमा के कथित पाकिस्तानी प्रेमी का इंटरव्यू लो। सीमा उसके साथ तीन-चार साल रही। साथ ही युवक कहता है कि उसका चिप्स वाले और दुकान वाले से भी चक्कर था। उसने उसे गली में ही रंगेहाथ पकड़ा था। आगे एक बच्चा कहता है कि उसने सीमा को गली में देखा था वह बंदों से बात करती रहती थी।
सीमा के बच्चों को अलग-अलग लोग लेकर घूमते थे
वीडियो में सीमा का कथित पड़ोसी यह कहते हुए नजर आ रहा है कि सीमा के घर अलग-अलग लोगों का आना-जाना था। अक्सर उसके बच्चों को लेकर अलग-अलग लोग घूमते हुए दिखते थे।
सचिन के पास भी नहीं रुकेगी सीमा?
एक शख्स दावा करता है कि सीमा सचिन के पास भी नहीं रुकेगी। वह यहां से भी किसी और जगह जाएगी और सचिन को भी धोखा देगी।