{"_id":"6a79f16fee9b2db323080f74","slug":"security-to-be-stepped-up-at-delhi-railway-stations-leave-home-with-some-extra-time-to-spare-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150032-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी सुरक्षा, थोड़ा समय से पहले घर से निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी सुरक्षा, थोड़ा समय से पहले घर से निकलें
विज्ञापन
- 13 से 16 अगस्त तक कड़ी होगी जांच, यात्रियों से सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी। इसके तहत स्टेशनों पर यात्रियों और उनके सामान की जांच बढ़ाई जाएगी। यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था 13 से 16 अगस्त तक लागू रहेगी। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और स्टेशन पर सामान्य दिनों की तुलना में कुछ समय पहले पहुंचने की अपील की है। रेलवे के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्टेशनों के प्रवेश और निकास क्षेत्रों के साथ-साथ यात्रियों की आवाजाही वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी बढ़ाई जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वे ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय को ध्यान में रखते हुए घर से कुछ समय पहले निकलें और स्टेशन पर समय से पहले पहुंचें।