फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security of Metro Phase II got approval, Inauguration Countdown start

मेट्रो फेज-2 की सुरक्षा को हरी झंडी, उद्घाटन का काउंटडाउन शुरू

Thu, 07 Feb 2019 02:12 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 07 Feb 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Security of Metro Phase II got approval, Inauguration Countdown start
Mundka bahadurgarh metro
 दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा फेज-2 कॉरिडोर सुरक्षा मानकों में पास हो गया है। कमिश्नर फॉर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) एसके पाठक ने मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर को निरीक्षण में सुरक्षा संबंधी मानकों पर सटीक मानते हुए रूट सेफ्टी क्लीयरेंस दे दी है। सीएमआरएस की हरी झंडी मिलते ही मेट्रो फेज-2 के ऑपरेशनल होने का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


अब केंद्र सरकार, डीएमआरसी और प्रदेश सरकार की ओर से कॉरिडोर के उद्घाटन की तिथि का एक-दो दिन में ऐलान किया जा सकता है। ऐसे में शहरवासियों को 20 फरवरी से पहले मेट्रो की सौगात मिलने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


कमिश्नर फॉर मेट्रो रेल सेफ्टी ने 9.41 किमी लंबे दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा कॉरिडोर के हर स्टेशन को सुरक्षा मानकों पर सटीक बताते हुए निरीक्षण के दूसरे दिन ही एप्रूवल दे दिया। सीएमआरएस ने स्टेशन में प्लेटफार्म, सिग्नल, फायर एग्जिट, एलिवेटेड ट्रेन, मेट्रो ट्रेन की स्पीड, एस्केलेटर सहित स्टेशन के प्रवेश-निकास द्वार का बारीकी से निरीक्षण किया था। डीएमआरसी ने इस कॉरिडोर को लोगों को त्वरित राहत देने वाला बताते हुए बैठक के बाद जल्द उद्घाटन की तिथि की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ तक पहुंच होगी आसान
मेट्रो की रेड लाइन (रिठाला-दिलशाद गार्डन) कॉरिडोर का नया सेक्शन दिलशाद गार्डन से न्यू बस अड्डा के शुरू होने से गाजियाबाद के यात्रियों का गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ पहुंचना आसान हो जाएगा। मेट्रो की रेड लाइन की डेस्टीनेंशन स्क्रीन पर दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन का नाम पहले ही जोड़ा जा चुका है।

मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर में शहीद नगर मेट्रो स्टेशन, राज बाग, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, मोहन नगर, अर्थला, हिंडन रिवर बैंक और नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन सहित कुल आठ स्टेशन हैं। इस सेक्शन की लंबाई 9.41 किमी है। रेड लाइन का यह पांचवां सेक्शन होगा। इसके खुलने से रेड लाइन की लंबाई 34.56 किमी हो जाएगी और स्टेशनों की संख्या 21 से बढ़कर 29 हो जाएगी।
 
Trending Videos

1781.21 करोड़ में तैयार हुआ मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य जुलाई 2014 से शुरू होकर बीते साल जुलाई 2018 में पूरा हुआ। फिर कॉरिडोर पर डीएमआरसी ने बीते साल सितंबर से ट्रायल रन शुरू किया। संशोधित डीपीआर को जनवरी 2019 में स्वीकृति मिलने के बाद छह फरवरी को कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी ने कॉरिडोर को एप्रूवल दे दिया।

कॉरिडोर की लागत पहले करीब 1765 करोड़ के लगभग थी, जिसे बाद में संशोधित कर 2210 करोड़ तक ले जाया गया। डीएमआरसी की ओर से पीआईबी की बैठक में कॉरिडोर की फाइनल लागत 1781.21 करोड़ पर मुहर लगा दी गई।

डीएमआरसी का पूरा ग्रीन कॉरिडोर है मेट्रो फेज-2
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर के सभी मेट्रो स्टेशन ग्रीन एनर्जी से चलेंगे। डीएमआरसी की ओर से कॉरिडोर के हर स्टेशन पर 265 केवी की क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट लगवाए जा रहे हैं। मेट्रो स्टेशनों के प्लेटफार्म के ऊपर लगाए गए मुख्य शेड पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए गए हैं। सौर ऊर्जा प्लांट से ही स्टेशनों की सभी लाइटों, एसी सहित अन्य उपकरण चलेंगे।  मेट्रो ट्रेनों के सिग्नल आदि में भी सौर ऊर्जा का ही इस्तेमाल होगा। इससे डीएमआरसी को हर साल लाखों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed