फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security of Israeli Embassy in Delhi increased

Israel-Iran Row: दिल्ली में इस्राइली दूतावास की बढ़ाई गई सुरक्षा, एजेंसी ने किया अलर्ट; जानें क्या है मामला

Sat, 03 Aug 2024 03:23 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 03:23 PM IST
सार

तेहरान में हमास नेता की हत्या के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों से अलर्ट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस्राइली दूतावास की सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Security of Israeli Embassy in Delhi increased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कतर के दोहा में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद भारत में जांच एजेंसियों ने इस्राइली दूतावास को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस्राइली दूतावास और चबाड हाउस के पास सुरक्षा की समीक्षा की। 

विज्ञापन


दोनों इमारतों के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगाकर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था पहले ही लागू कर दी गई है। बीते दिनों हमास नेता और उनके अंगरक्षक की तेहरान में हनीयाह के आवास पर हवाई हमले में मौत हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक बैठक की है। जिसमें राजधानी में इस्त्राइल की दो इमारतों की सुरक्षा को बढ़ाने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है। अगर जरूरत बढ़ी तो और तैनाती की जाएगी। बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया था। जिसमें विस्फोट की झूठी खबर के बाद सफाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि यह एक फर्जी अलर्ट था। बाद में पोस्ट को हटा भी दिया गया। पिछले तीन सालों में राष्ट्रीय राजधानी में इस्राइली दूतावास के पास दो कम तीव्रता वाले विस्फोट हुए हैं। दोनों ही हमलों में कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed