फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security of Bangladesh High Commission increased in Delhi

Bangladesh: दिल्ली में बढ़ाई गई बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा, पुलिस अधिकारियों ने दौरा कर परखी व्यवस्था

Mon, 05 Aug 2024 09:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Aug 2024 09:18 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के लिए उच्चायोग का दौरा भी किया। जगह-जगह वाहनों की जांच की गई।

विज्ञापन
Security of Bangladesh High Commission increased in Delhi
बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में भड़की हिंसा और प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद छोड़कर पलायन करने की खबरों के बीच नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित बांग्लादेश उच्चायोग की सोमवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उच्चायोग के बाहर और अधिक बैरिकेड लगा दिए गए हैं और वहां तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के लिए उच्चायोग का दौरा भी किया। वहीं, राजधानी में भी पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। जगह-जगह वाहनों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंसक आरक्षण आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने देश छोड़ दिया है। इससे पहले रविवार को फिर से भड़की हिंसा के चलते करीब 100 लोगों की जान चली गई है। जून के अंत में शुरू हुआ आंदोलन सरकारी नौकरियों में स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को मिलने वाले आरक्षण के खिलाफ था। विरोध के बीच जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने देश में अधिकतर आरक्षण को खत्म कर दिया।  इन सबके बावजूद देश में एक बार फिर हिंसा भड़की और असर यह हुआ कि प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed